टाटा मोटर्स को फिर बंगाल लायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मोदी को बताया परंपराओं के साथ विकास करनेवाला पीएम

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
टाटा मोटर्स को फिर बंगाल लायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मोदी को बताया परंपराओं के साथ विकास करनेवाला पीएम

शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नये एयरपोर्ट बनाने से लेकर नये आईआईटी और एआईआईएमएस संस्थान बने.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari: नरेंद्र मोदी की सरकार ने 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टाटा को हम फिर से बंगाल में लाएंगे, लेकिन उसके लिए उपयुक्त समय आने पर काम होगा. वर्तमान में सिंगुर की जमीन हमारे हाथ में नहीं है, हम जमीन मालिकों से बात करेंगे. हमारे उद्योगमंत्री तापस राय इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है. कई प्रपोजल आ चुके हैं. उद्योग विभाग की मंत्री और सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठन किया गया है. जल्द ही काम शुरू होगा. राज्य सरकार के खाली पदों को जल्द भरा जायेगा.

पीएम मोदी के कार्यों की दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस 12 वर्षों में उन्होंने देश के चहुंमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल भुगतान, बुनियादी ढांचे के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और ‘गरीब कल्याण’ के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखा.

मोदी ने बदला आर्थिक परिदृश्य

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक के शासनकाल में, मोदी सरकार ने देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. दुनिया के सबसे महान नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक देश की सेवा की है. वह खुद को प्रधानमंत्री के बजाय देश का सेवक बताना पसंद करते हैं. वह देश के लिए काम करते रहते हैं. एनडीए सरकार के 12 साल का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण था – उन्होंने भारत की परंपराओं के साथ विकास को भी आगे बढ़ाया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई क्षेत्रों में देश ने पाया नया मुकाम

अधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष पहले देश में मात्र 74 एयरपोर्ट थे लेकिन आज 164 एयरपोर्ट हैं यानी मोदी जी ने 90 नये एयरपोर्ट बनाया. आज देश में 164 अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस देश के विभिन्न राज्यों को जोड़ने का काम कर रही है. इसके साथ ही स्वच्छ भारत के तहत 14 करोड़ टॉयलेट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 करोड़ घर 81 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है. जल जीवन मिशन के तहत पीने के साफ पानी से लेकर, उन्होंने किसानों को सम्मान और महिलाओं को घर चलाने की सुविधा देने की कोशिश की है. खेती का प्रोडक्शन 71 परसेंट बढ़ा है. दूध का उत्पादन 31.8 परसेंट बढ़ा है.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola