Friday OTT Releases: जून के दूसरे वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हुई ये फिल्में-वेब सीरीज

Updated:
विज्ञापन

फ्राइडे ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Friday OTT releases this week (June 8 – 14): जून के दूसरे वीक में ओटीटी पर काफी एंटरटेनिंग शोज और फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आएगा. लिस्ट में राख, करप्पु, भूत बंगला शामिल है.

विज्ञापन

Friday OTT releases this week (June 8 – 14): जून के दूसरे हफ्ते में कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. लिस्ट में हॉरर-कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर, फैमिली रियलिटी शो, रोमांस ड्रामा और एक्शन से भरपूर एडवेंचर शामिल हैं.

विज्ञापन

‘करुप्पु’
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख: 12 जून

सूर्या की एक्शन ड्रामा ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की. अब ये अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है. दर्शक वीकेंड में इसका मजा उठा सकते हैं. आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में से एक है.

‘भूत बंगला’
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 12 जून

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की. मूवी एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे एक छोटे से शहर में एक रहस्यमयी हवेली विरासत में मिलती है और उसे उस प्रॉपर्टी से जुड़े एक पुराने श्राप के बारे में पता चलता है. मूवी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है.

‘राख’
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख: 12 जून

‘राख’ एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है. 1970 के दशक पर आधारित यह सीरीज एक लापता व्यक्ति की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. जैसे-जैसे तहकीकात होती है, मामला और भी गंभीर होता जाता है. सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर स्टारर यह सीरीज 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी.

‘शेल्टर’
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख: 12 जून

जेसन स्टैथम ‘शेल्टर’ के साथ पूरे एक्शन मोड में लौट आए हैं. यह एक रोमांचक और सस्पेंस से भरी सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसकी कहानी समुद्र किनारे बसे एक दूर-दराज द्वीप पर आगे बढ़ती है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अकेले और शांत जीवन जी रहा है, लेकिन एक जबरदस्त तूफान के बीच एक लड़की की जान बचाने के बाद उसकी दुनिया पूरी तरह बदल जाती है.

‘स्वीट मैग्नोलियास’
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 11 जून

‘स्वीट मैग्नोलियास’ इस वीक नेटफ्लिक्स पर अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ रही है. यह पसंदीदा रोमांटिक ड्रामा मैडी, डाना सू और हेलेन की कहानी को आगे बढ़ाता है, जो अपने करियर, रिश्तों और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाते हुए नई चुनौतियों, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नए रोमांच का सामना करती हैं.

‘नॉर्वे: द डार्क हॉर्स’
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 9 जून

दो हिस्सों वाली यह डॉक्यूमेंट्री नॉर्वे की FIFA वर्ल्ड कप में 28 साल बाद हुई लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी की कहानी बताती है. यह दर्शकों को टीम के क्वालिफिकेशन सफर और 2026 टूर्नामेंट की तैयारियों की पर्दे के पीछे की झलक दिखाती है.

‘माइकल’
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख: 9 जून

‘माइकल’, एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें जाफर जैक्सन ने ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है. 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अब यह फिल्म भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola