ePaper

Happy Independence Day: 36 साल से लापता गजानंद अपने घर पहुंचे, जानें पूरा मामला

Updated at : 14 Aug 2018 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Independence Day: 36 साल से लापता गजानंद अपने घर पहुंचे, जानें पूरा मामला

जयपुर : जयपुर के गजानंद शर्मा पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद मंगलवारको जयपुर पहुंच गए. शर्मा 36 साल पहले अचानक अपने घर से लापता हो गए थे. इसी साल उनके पाकिस्तान की जेल में बंद होने की जानकारी मिली. पाकिस्तान नेसोमवार को दो दर्जन से अधिक भारतीयों को रिहा किया जिनमें शर्मा […]

विज्ञापन

जयपुर : जयपुर के गजानंद शर्मा पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद मंगलवारको जयपुर पहुंच गए. शर्मा 36 साल पहले अचानक अपने घर से लापता हो गए थे.

इसी साल उनके पाकिस्तान की जेल में बंद होने की जानकारी मिली. पाकिस्तान नेसोमवार को दो दर्जन से अधिक भारतीयों को रिहा किया जिनमें शर्मा भी शामिल हैं.

गजानंद ने सोमवार दोपहर वाघा-अटारी सीमा से भारत में प्रवेश किया. एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता व जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा के प्रतिनिधि उन्हें सड़क मार्ग से लेकर यहां पहुंचे.

बोहरा के निवास पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया. गजानंद के परिवार में उनकी पत्नी मखनी देवी के साथ साथ पुत्र राकेश व मुकेश शर्मा का भरा पूरा परिवार है जो यहां के ब्रहृमपुरी इलाके में रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola