133 साल की कांग्रेस में 42 साल तक रहा नेहरू-गांधी परिवार का कब्जा, अब राहुल आगे ले जायेंगे विरासत

Updated at : 20 Nov 2017 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
133 साल की कांग्रेस में 42 साल तक रहा नेहरू-गांधी परिवार का कब्जा, अब राहुल आगे ले जायेंगे विरासत

नयी दिल्ली : कांग्रेस लगभग 133 साल पुरानी पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी. इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम थे जिन्होंने कांग्रेस के पहले अध्यक्ष के रूप मे व्योमेश चन्द्र बनर्जी को चुना था. देश की इस सबसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस लगभग 133 साल पुरानी पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी. इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम थे जिन्होंने कांग्रेस के पहले अध्यक्ष के रूप मे व्योमेश चन्द्र बनर्जी को चुना था. देश की इस सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर सबसे लंबे वक्त तक नेहरू-गांधी परिवार का कब्जा रहा है. नेहरू-गांधी परिवार ने लगभग 42 साल तक कांग्रेस को चलाया है और फिरराहुलगांधी के रूपमें उनकी अगली पीढ़ी के हाथ ही इस पार्टी की बागडोर आने जा रही है.

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना अब अौपचारिकता भर है. सबसे पुराने राजनीतिक दल की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष बनीरहने वाली सोनिया गांधी ने नेहरू गांधी परिवार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये. वे 19 साल से कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. उनके परिवार के पांच लोग लगभग 42 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहे हैं.

कांग्रेस में अध्यक्षों की सूची लंबी रही है.पहले हर साल कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होता था लेकिन समय के साथ नीति बदली और कांग्रेस के नाम के साथ गांधी शब्द ऐसे जुड़ा जैसे इस नाम के बगैर पार्टी की परिकल्पना भी मुश्किल हो. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अपने जनाधार को समटने में लगी है.

जानिये गांधी- नेहरू परिवार में कब कौन रहा अध्यक्ष?

कांग्रेस में सबसे पहले नेहरू परिवार से मोतीलाल नेहरू 1919 में अध्यक्ष चुने गये. एक साल अध्यक्ष रहने के बाद 1929 में उन्हें दोबारा चुना गया. इस तरह दो बार मोतीलाल नेहरू पार्टी के अध्यक्ष बने. मोतीलाल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने. नेहरू छह बार अध्यक्ष बने साल 1930, 1936, 1937, 1951, 1953 और 1954 में कांग्रेस अध्यक्ष रहे. पंडित नेहरू के बाद बेटी इंदिरा गांधी अध्यक्ष के पद पर रहीं. साल 1959 में उन्हें पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष की कुरसी मिली. 1960 तक वह बनी रहीं.

दोबारा 1978 में इंदिरा की वापसी हुई. इसके बाद लगातार छह सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहीं. इंदिरा के बाद बेटे राजीव गांधी 1984 को अध्यक्ष बने और 1991 तक इस पद पर रहे. राजीव गांधी के निधन के बाद नेहरू गांधी परिवार ने कांग्रेस से दूरी बनाये रखी लेकिन साल 1998 में राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली और अध्यक्ष चुनी गयीं. उस वक्त से लेकर अबतक यानी 19 सालों तक सोनिया ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली.

कुल मिलाकर – नेहरू 2 साल, जवाहरलाल नेहरू 6 साल, इंदिरा गांधी 8 साल, राजीव गांधी 7 साल पार्टी के अध्यक्ष रहे. सोनिया 1998 से अब तक, लगभग 19 साल से कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर हैं. यानी 42 साल यह परिवार अध्यक्ष पद पर रहा है.

कई बड़े नेताओं की जन्मदाता है कांग्रेस

देश के कई बड़े नेताओं के राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी पार्टी से हुई ऐसे कई नाम है जिन्हें देश की आजादी में योगदान के लिए. देश को एक सूत्र में बांधने के लिए याद किया जाता है. जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों या फिर सुभाष चंद्र बोस समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola