NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते छात्र, फोटो पीटीआई
NEET-UG 2026 Paper Leak Case: NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले 24 घंटे में देश भर में 14 जगहों पर छापामारी की गई. दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
NEET UG 2026 Paper Leak Case: सीबीआई ने एक आरोपी को पुणे से और दूसरे को अहिल्यानगर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. पेपर लीक मामने में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम धनंजय लोखंडा, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) और मनीषा वाघमारे, पुणे (महाराष्ट्र) है.
जयपुर से 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
नीट पेपर लीक मामले में बुधवार यानी 13 मई को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनमें 3 को जयपुर से, 1 गुरुग्राम से और 1 नासिक से गिरफ्तार किए गए.
कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजा
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया. जिन पांच आरोपियों को हिरासत में भेजा गया, उसमें नासिक (महाराष्ट्र) से शुभम खैरनार, जयपुर (राजस्थान) से मांगीलाल बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से विकास बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से दिनेश बीवाल और गुरुग्राम (हरियाणा) से यश यादव शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए