युवराज के पिता योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह, फोटो ANI
Yograj Singh Controversial Dialogue: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से विवादों में हैं. एक वेब सीरीज में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है.
Yograj Singh Controversial Dialogue: पुलिस के अनुसार, योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत FIR दर्ज की गई है.
एडवोकेट उज्ज्वल भसीन की शिकायत पर योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह की वेब-सीरीज ‘लुख्खे’ में बोले गए एक डायलॉग पर एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने कहा, मैंने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ SSP चंडीगढ़ को एक शिकायत सौंपी है. उनका एक वीडियो ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए इतनी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है कि मैं उसे दोहरा भी नहीं सकता. अगर कोई उस बयान को सुने, तो वह शर्म से डूब जाएगा. उन्होंने वेब-सीरीज में इतनी खराब भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे शायद सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया है. मैंने अपनी शिकायत में यह जिक्र किया है कि SSP चंडीगढ़ यह सुनिश्चित करें कि योगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो, और डायरेक्टरों तथा प्रोड्यूसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
पंजाब महिला आयोग ने भी लिया एक्शन
योगराज सिंह के खिलाफ पंजाब महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है. पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को पत्र लिखा और वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाते हुए वेब-सीरीज के अभिनेता, लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य संबंधितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. महिला आयोग ने एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है.
वीडियो वायरल होने के बाद योगराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की हुई मांग
योगराज सिंह के खिलाफ मामला तब दर्ज किया गया जब वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर योगराज सिंह की जमकर आलोचना हुई और कार्रवाई की मांग उठने लगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










