दिलीप ट्रॉफी 2026: रुतुराज गायकवाड़ बने वेस्ट जोन के कप्तान, स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

बीसीसीआई की घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी के लिए रुतुराज गायकवाड़ को वेस्ट जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है. जानें इस बार की टीम और कप्तानी के बारे में.

विज्ञापन

भारतीय टीम के स्टार ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं इस टीम का उपकप्तान स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी को बनाया गया है. दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के मुकाबले 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) ग्राउंड्स पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

पिछले साल भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने वेस्ट जोन की कप्तानी संभाली थी. टीम को सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद इस बार वेस्ट जोन की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. दिलीप ट्रॉफी में रुतुराज मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे.

वेस्ट जोन की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत सेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे.

स्टैंड बाय: जय गोहिल, आर्य देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर.

रुतुराज गायकवाड़ लंबे समय से कर रहे कप्तानी

रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी पिछले 3 साल से कर रहे हैं. वह हाल में ही श्रीलंका ए के खिलाड़ी 50 ओवर की ट्राई सीरीज और रेड बॉल मुकाबलों के लिए भारत ए की टीम शामिल थे. इस दौरे पर उन्हें उपकप्तान बनाया गया था. वहीं रुतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के लिए पिछले कुछ सालों से कप्तानी कर रहे हैं.

स्टार खिलाड़ियों से सजी है वेस्ट जोन की टीम

वेस्ट जोन की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी है. इस टीम में विकेटकीपर के रूप में हार्विक देसाई और उर्विल पटेल के रूप में दो स्पेशलिस्ट शामिल है. वहीं गायकवाड़ के अलावा पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियान, मुकेश चौधरी और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम घोषित, कप्तान पैट कमिंस समेत 3 खिलाड़ियों की वापसी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola