Aryaman Birla RCB Statement: RCB का नाम नहीं बदलेगा, Chairman Aryaman Birla ने किया साफ

Updated:
विज्ञापन

RCB चेयरमैन आर्यमान बिड़ला, रजत पाटीदार और विराट कोहली (एक्स)

Aryaman Birla RCB Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा. चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने फ्रेंचाइजी की पहचान बरकरार रखने का साफ संकेत दिया है.

विज्ञापन

Aryaman Birla RCB Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए मालिकों ने टीम के नाम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से RCB का नाम बदलने की चर्चा चल रही थी. अब चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने साफ कर दिया है कि टीम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

नहीं बदलेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम

रेव स्पोर्ट्ज के मुताबिक, आर्यमान बिड़ला ने कहा कि

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा, “यह एक बहुत बड़ा ब्रांड है और हमें यह नाम पसंद है.” इस बयान के बाद RCB के उन फैंस की चिंता दूर हो गई है, जिन्हें टीम की पहचान बदलने का डर था. नए मालिकों का साफ संकेत है कि फ्रेंचाइजी अपनी मौजूदा ब्रांड पहचान को आगे भी बरकरार रखेगी.

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma garden dialogue: ‘गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45’, रोहित शर्मा का अंदाज देख हंस पड़े फैंस

RCB फैंस के लिए बड़ी राहत

RCB की पहचान सिर्फ IPL टीम तक सीमित नहीं है. पिछले कई सालों में इस नाम के साथ बड़ी फैन फॉलोइंग जुड़ी है. टीम ने 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीता और इसके बाद 2026 में भी ट्रॉफी अपने नाम की. ऐसे में नाम बदलने का फैसला फैंस के लिए बड़ा बदलाव होता.

करोड़ रुपये में हुई RCB की डील

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से RCB की पूरी इक्विटी हिस्सेदारी 1.78 अरब डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपये में खरीदी है. इस सौदे में ब्लैकस्टोन की BXPE रणनीति, बोल्ट वेंचर्स और टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया ग्रुप भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़े- Harmanpreet Kaur Pakistan match: पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर बनाएंगी खास रिकॉर्ड

RCB की पुरुष और महिला टीम अब नए मालिकों के पास

यह अधिग्रहण (अधिकार में लेना) RCB की पुरुष IPL टीम के साथ महिला टीम पर भी लागू होता है. IPL 2026 सीजन में RCB ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने यह कामयाबी हासिल की. नए मालिकों के आने के बाद अब फैंस की नजर टीम के अगले कदम पर है, लेकिन कम से कम नाम को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola