Harmanpreet Kaur Pakistan match: पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर बनाएंगी खास रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (एक्स)

महिला एशिया कप 2026 में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी. जानें उनका कप्तानी रिकॉर्ड.

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आज, 5 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 7:30 बजे होगा. भारत पहले ही थाईलैंड और हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने वाली है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वह टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच पूरा करेंगी. यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पुरुष और महिला क्रिकेट में पहली खिलाड़ी होंगी.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, एक्स
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, एक्स

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma garden dialogue: ‘गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45’, रोहित शर्मा का अंदाज देख हंस पड़े फैंस

हरमनप्रीत का कप्तानी में रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने अब तक 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में भारत ने 87 मैच जीते हैं, जबकि 57 में हार मिली है और 5 मुकाबले रद्द हुए हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में वह पहले नंबर पर हैं.

हरमनप्रीत का टी20 इंटरनेशनल करियर

हरमनप्रीत का टी20 इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा है. वह अब तक 204 मैचों में 4231 रन बना चुकी हैं. उनके नाम एक शतक और 18 अर्धशतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है. कप्तान के तौर पर उनके बल्ले से 3301 रन निकले हैं.

इसे भी पढ़े- Nirvan Ramesh unique bowling action: कौन हैं निरवन रमेश? अनोखे बॉलिंग एक्शन से सोशल मीडिया पर छाए 18 साल के क्रिकेटर


स्मृति मंधाना, एक्स
स्मृति मंधाना, एक्स

स्मृति मंधाना ने भी रचा इतिहास

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी इस एशिया कप में बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी हैं. हांगकांग के खिलाफ 124 रन की तूफानी पारी खेलकर वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं. उन्होंने मिताली राज का 10,868 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola