Rohit Sharma garden dialogue: ‘गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45’, रोहित शर्मा का अंदाज देख हंस पड़े फैंस
रोहित शर्मा शो (एक्स)
Rohit Sharma garden dialogue: रोहित शर्मा 'Family Full House' होस्ट कर रहे हैं. ट्रेलर में उनके मजेदार अंदाज ने फैंस का दिल जीता.
Rohit Sharma garden dialogue: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. रोहित सोनी टीवी के अपकमिंग गेम शो ‘Family Full House’ को होस्ट करेंगे. शो का प्रीमियर 19 सितंबर को होगा. शो का ट्रेलर सामने आते ही रोहित का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा में आ गया है.
रोहित शर्मा की मजेदार एंट्री ने लूटी महफिल
‘Family Full House’ के ट्रेलर में रोहित शर्मा अपने खास अंदाज में एंट्री करते हैं. वह कहते हैं, “गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45.” रोहित की इस लाइन पर दर्शक जमकर हंसते हैं. उनका ‘गार्डन’ वाला जिक्र 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दिए गए चर्चित बयान से जुड़ा है.
View on Instagram
इसे भी पढ़े- Nirvan Ramesh unique bowling action: कौन हैं निरवन रमेश? अनोखे बॉलिंग एक्शन से सोशल मीडिया पर छाए 18 साल के क्रिकेटर
तेज गेंदबाजों पर रोहित का मजेदार वन-लाइनर
ट्रेलर में रोहित दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी के साथ भी नजर आते हैं. बातचीत के दौरान वह तेज गेंदबाजों को लेकर अपने अंदाज में मजाक करते हैं. उनका यह वन-लाइनर शो में उनके क्रिकेटर वाले अंदाज के साथ-साथ उनकी हाजिरजवाबी (चतुराई) की भी झलक देता है.
19 सितंबर से शुरू होगा ‘Family Full House’
रोहित शर्मा पहली बार किसी टेलीविजन रियलिटी गेम शो को होस्ट करते दिखाई देंगे. ‘Family Full House’ के जरिए फैंस उन्हें क्रिकेट से अलग भूमिका में देखेंगे. ट्रेलर के बाद अब दर्शकों की नजर शो के प्रीमियर पर है.
इसे भी पढ़े- Shubman Gill Akay viral video: विराट के बेटे अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल, वायरल वीडियो पर किया मजेदार कमेंट
वर्ल्ड कप 2027 को लेकर BCCI ने क्या कहा?
रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई ने उनकी स्थिति पर अहम बयान दिया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बल्लेबाज लगातार अच्छा खेल रहा है तो उसके भविष्य को लेकर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं. बीसीसीआई के बयान से साफ है कि फिलहाल रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई नकारात्मक संकेत नहीं है. अब रोहित के फैंस उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ ‘Family Full House’ में उनके नए अंदाज को देखने के लिए भी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए