Shubman Gill Akay viral video: विराट के बेटे अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल, वायरल वीडियो पर किया मजेदार कमेंट

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली और शुभमन गिल (एक्स)

Shubman Gill Akay viral video: शुभमन गिल विराट कोहली के बेटे अकाय के 'अंकल' बने! वायरल वीडियो पर गिल के कमेंट ने फैंस को किया लोटपोट. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Shubman Gill Akay viral video: शुभमन गिल और विराट कोहली की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस बार वजह क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि विराट कोहली के बेटे अकाय से जुड़ा एक मजेदार वायरल वीडियो है. वीडियो में गिल को अकाय का ‘अंकल’ बताया गया, जिसके बाद खुद गिल ने ऐसा कमेंट किया कि फैंस की नजरें उसी पर टिक गईं.

विज्ञापन

अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर स्कूल टीचर बनी हैं. वह मजाकिया अंदाज में अकाय से कहती हैं कि शरारत की सजा के तौर पर अगले दिन अपने माता-पिता विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को स्कूल लेकर आना. इसके बाद वह मजाक में अकाय से शुभमन गिल को भी साथ लाने के लिए कहती हैं. यहीं से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसे भी पढ़े- Deepak Hooda Krunal Pandya fight: दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या का विवाद खत्म, 5 साल बाद घरेलू टीम बड़ौदा में लौटेंगे हुड्डा

गिल ने विराट कोहली को किया टैग

वीडियो पर शुभमन गिल ने खुद कमेंट किया. उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, “Bhai dw I gotchu”. इसका मतलब है- “भाई, चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगा.” गिल के इस मजेदार जवाब ने वीडियो की चर्चा और बढ़ा दी.

फैंस ने भी लिए जमकर मजे

गिल के कमेंट के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने मजाक में कहा कि अकाय अगले दिन अपने माता-पिता के साथ 2023 वर्ल्ड कप की पूरी टीम को स्कूल ले जाएगा, तो किसी ने एमएस धोनी को अकाय का ‘दादा’ बता दिया.

गिल-कोहली की बॉन्डिंग फिर चर्चा में

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच मैदान के बाहर भी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है. गिल पहले भी विराट को अपना मेंटर बता चुके हैं. वायरल वीडियो पर उनका यह कमेंट दोनों की दोस्ताना बॉन्डिंग की एक और झलक दिखाता है.

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे? BCCI ने साफ किया अपना रूख

जल्द फिर साथ खेलेंगे गिल और कोहली

शुभमन गिल और विराट कोहली जल्द ही भारत की वनडे टीम में साथ नजर आ सकते हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर 2026 से शुरू होनी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola