Hardik Pandya BSF jawans viral photo: BSF जवानों संग हार्दिक पांड्या की फोटो वायरल, गंजे लुक ने खींचा ध्यान
BSF जवानों संग हार्दिक पांड्या (एक्स)
Hardik Pandya BSF jawans viral photo: हार्दिक पांड्या का नया गंजा लुक BSF जवानों संग वायरल हो रहा है. जानिए इस खास लुक के पीछे की वजह और IPL 2027 में उनके भविष्य पर अपडेट.
Hardik Pandya BSF jawans viral photo: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी BSF जवानों के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. फोटो में हार्दिक पूरी तरह गंजे नजर आ रहे हैं और जवानों के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रहे हैं.
BSF जवानों के साथ हार्दिक की फोटो वायरल
वायरल तस्वीर में हार्दिक पांड्या काफी खुश और रिलैक्स दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास BSF के जवान मौजूद हैं और सभी ने क्रिकेटर के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई. हार्दिक का पूरी तरह शेव किया हुआ सिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है.
इसे भी पढ़े- Shubman Gill Akay viral video: विराट के बेटे अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल, वायरल वीडियो पर किया मजेदार कमेंट
आखिर क्यों मुंडवाया हार्दिक ने सिर?
हार्दिक के गंजे लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं. दरअसल, अगस्त में वह तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान भी वह पूरी तरह मुंडे हुए सिर में नजर आए थे. उनके साथ माहिका शर्मा भी थीं और दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. मंदिर में बाल चढ़ाने की परंपरा को देखते हुए उनके बाल मुंडवाने को धार्मिक आस्था से जोड़ा गया है. हालांकि, हार्दिक ने खुद इसकी वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
IPL 2027 में किस टीम से खेलेंगे हार्दिक?
हार्दिक का नया लुक ऐसे समय सामने आया है, जब उनके IPL भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज है. मुंबई इंडियंस के साथ उनके संभावित ट्रेड को लेकर अटकलें चल रही हैं और कुछ रिपोर्टों में दूसरी टीमों का नाम भी सामने आया है. हालांकि, अभी किसी ट्रेड पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.
इसे भी पढ़े- Arshdeep Singh girlfriend: अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग किया रिश्ता ऑफिशियल, VIDEO वायरल
चोट से वापसी पर भी नजर
हार्दिक फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं. वह IPL 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. ऐसे में फैंस की नजर अब उनके क्रिकेट में कमबैक पर है. BSF जवानों के साथ उनकी वायरल तस्वीर ने एक बार फिर हार्दिक को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए