Dasun Shanaka Century: 12 छक्के, 8 चौके और 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने CPL में जड़ा सबसे तेज शतक

Updated:
विज्ञापन

दासुन शनाका (फोटो—एक्स)

दासुन शनाका ने CPL 2026 में 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी 121* रन की विस्फोटक पारी ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को बड़ी जीत दिलाई. जानें कैसे शनाका ने गेंदबाजों पर कहर बरपाया.

विज्ञापन

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गुरुवार को श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए शनाका ने महज 43 गेंदों में नाबाद 121 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 12 छक्के जड़े. उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पैट्रियट्स को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 137 रन की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीपीएल के इतिहास में यह सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

43 गेंदों में 121 रन, जड़े 12 सिक्सेज

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की शुरुआत ठीक रही. पारी के 10वें ओवर में दासुन शनाका क्रीज पर पहुंचे, तब टीम का स्कोर 2 विकेट पर 89 रन था. क्रीज पर आते ही शनाका ने रॉस्टन चेज के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद गेंदबाजों पर और ज्यादा आक्रामक अंदाज में हमला किया. शनाका ने 43 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. 39 गेंदों में शतक पूरा करते ही उन्होंने CPL में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया.

आखिरी ओवर में बरसे 28 रन

शनाका ने पारी के आखिरी ओवर में कीन गैस्टन को निशाना बनाया. इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाकर कुल 28 रन बटोरे. पैट्रियट्स ने पारी के अंतिम पांच ओवरों में 93 रन जोड़ते हुए अपना स्कोर 20 ओवर में 235/4 तक पहुंचा दिया. शनाका ने वानिंदु हसरंगा के साथ मिलकर सिर्फ 31 गेंदों में 93 रन की तेज साझेदारी की. इससे पहले आंद्रे फ्लेचर ने 64 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: नए अकाउंट से इंस्टाग्राम पर लौटे जडेजा, प्रोफाइल फोटो में माही तो पहली पोस्ट में दिखा राजस्थान रॉयल्स कनेक्शन

जेरेमिया लुईस ने गेंद से बरपाया कहर

235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवाने शुरू कर दिए. वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लेकर किंग्स पर दबाव बढ़ाया. इसके बाद जेरेमिया लुईस ने रॉस्टन चेज और मैथ्यू फोर्ड को लगातार गेंदों पर आउट कर टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं. किंग्स का स्कोर देखते ही देखते 55 रन पर चार विकेट हो गया. टिम सेफर्ट ने 36 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला.

लुईस ने पारी के आखिरी हिस्से में लगातार विकेट झटके और किंग्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पैट्रियट्स ने 137 रन से बड़ी जीत दर्ज की. वहीं लुईस के लिए भी यह मुकाबला खास रहा. उन्होंने अपने टी20 करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया.

पैट्रियट्स की प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत

137 रन की यह जीत सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए CPL में रनों के लिहाज से बड़ी जीतों में शामिल रही. इस जीत से टीम को अंक तालिका में महत्वपूर्ण फायदा मिला और प्लेऑफ की रेस में उसकी स्थिति मजबूत हुई. वहीं, सेंट लूसिया किंग्स के लिए यह हार काफी नुकसानदायक रही. 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 98 रन पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें: Axel Viral Video: कभी रेसिंग ट्रैक पर दौड़ाते थे बाइक, आज नंगे पैर दुनिया घूम रहा ये पूर्व Moto2 रेसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola