Axel Viral Video: कभी रेसिंग ट्रैक पर दौड़ाते थे बाइक, आज नंगे पैर दुनिया घूम रहा ये पूर्व Moto2 रेसर

Updated:
विज्ञापन

एक्सल पोंस (फोटो—एक्स)

पूर्व Moto2 रेसर एक्सल पोंस ने 26 साल की उम्र में प्रोफेशनल रेसिंग को अलविदा कह दिया. अब वह नंगे पैर दुनिया की सड़कों और पहाड़ों पर घूम रहे हैं, एक छोटे बैग के साथ और बिना किसी तय मंजिल के.

विज्ञापन

Axel Pons: कभी रफ्तार ही जिसकी पहचान हुआ करती थी, आज वही शख्स सुकून की तलाश में धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है. कभी रेसिंग ट्रैक पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले स्पेन के पूर्व Moto2 रेसर एक्सल पोंस आज नंगे पैर दुनिया की सड़कों और पहाड़ों पर घूम रहे हैं. एक्सल की वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है. बस पीठ पर एक छोटा सा बैग, पैरों में जूते नहीं और जिंदगी में कोई तय मंजिल नहीं. महज 26 साल की उम्र में प्रोफेशनल रेसिंग को अलविदा कहने के बाद एक्सल की जिंदगी पूरी तरह बदल सी गई है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो ने फिर दिलाई दुनिया में पहचान

View on Instagram

एक्सल का लक्ष्य भारत पहुंचना था. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा और वीजा से जुड़ी मुश्किलों के कारण उनका सफर उस दिशा में आगे नहीं बढ़ सका, जिसकी उन्होंने शुरुआत में कल्पना की थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में ही अपनी यात्रा जारी रखी. खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा, चित्राल और कैलाश वैली के इलाकों ने उन्हें काफी प्रभावित किया. पहाड़ों के बीच रहने वाले लोगों का सादा जीवन और स्थानीय लोगों का व्यवहार उन्हें पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने वहां कुछ समय बिताया. इस दौरान नंगे पैर सफर करते एक्सल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

2023 में शुरू किया नंगे पैर दुनिया घूमने का सफर

2023 में एक्सल ने बार्सिलोना छोड़ दिया. इस बार उनके हाथ में रेसिंग बाइक नहीं थी और न ही उनके सामने कोई रेस ट्रैक. उन्होंने पैदल यात्रा शुरू की. वह अपने साथ सिर्फ एक छोटा बैग लेकर निकले और इस सफर के दौरान नंगे पैर चलने का फैसला किया. उनका उद्देश्य भारत पहुंचना था. इस यात्रा के दौरान वह अलग-अलग देशों से गुजरना, वहां के लोगों से मिलना और अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से समझना चाहते थे. करीब 15 महीनों के दौरान उन्होंने कई देशों की सीमाएं पार कीं और आखिरकार पाकिस्तान पहुंचे.

रेसिंग परिवार में हुआ जन्म, पिता भी रह चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन

एक्सल पोंस का जन्म 9 अप्रैल 1991 को स्पेन के बार्सिलोना में हुआ था. उनका बचपन मोटरसाइकिल रेसिंग के माहौल में बीता. उनके पिता सीटो पोंस खुद मोटरस्पोर्ट की दुनिया के बड़े नाम रहे हैं. सीटो पोंस 1988 और 1989 में 250cc वर्ल्ड चैंपियन बने थे. ऐसे परिवार में पले-बढ़े एक्सल के लिए रेसिंग सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा बन गई. उन्होंने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मोटरसाइकिल रेसिंग को करियर बनाया. हालांकि, उनकी पढ़ाई भी मजबूत रही और उन्होंने बार्सिलोना की ला सैले यूनिवर्सिटी से बिजनेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: केएल राहुल, पडिक्कल और सिराज की वापसी, श्रीलंका सीरीज के बाद इस टीम से खेलेंगे

2008 में शुरू हुआ रेसिंग करियर

एक्सल पोंस ने 2008 में 125cc क्लास में वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में कदम रखा. इसके बाद वह 250cc कैटेगरी में पहुंचे और 2010 में Moto2 के नए दौर का हिस्सा बने. Moto2 में उन्हें लगातार खुद को साबित करने की चुनौती मिली. इस स्तर पर दुनिया के कई युवा और प्रतिभाशाली राइडर्स प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. एक्सल ने भी कई वर्षों तक इस स्तर पर रेस की और अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग के बड़े नामों के खिलाफ ट्रैक पर उतरे.

10 साल तक रेसिंग करियर का सफर

View on Instagram

एक्सल पोंस के रेसिंग करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2016 में देखने को मिला. उस सीजन उन्होंने 55 अंक हासिल किए और चैंपियनशिप में 16वें स्थान पर रहे. इसी साल इटली के मशहूर मुगेलो सर्किट में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया, जो उनके ग्रैंड प्रिक्स करियर का सबसे शानदार रिजल्ट रहा. हालांकि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के शीर्ष राइडर्स में जगह नहीं बना सके, लेकिन Moto2 जैसे प्रतिस्पर्धी स्तर पर लंबे समय तक बने रहना उनकी क्षमता और मेहनत को दिखाता है. करीब 10 साल तक रेसिंग की दुनिया में रहने के बाद उन्होंने 2017 में अपना आखिरी सीजन खेला.

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: नए अकाउंट से इंस्टाग्राम पर लौटे जडेजा, प्रोफाइल फोटो में माही तो पहली पोस्ट में दिखा राजस्थान रॉयल्स कनेक्शन

सिर्फ 26 साल की उम्र में रेसिंग को कहा अलविदा

2017 में जब एक्सल पोंस ने प्रोफेशनल रेसिंग से संन्यास लिया, तब उनकी उम्र महज 26 साल थी. आमतौर पर इस उम्र में कई राइडर्स अपने करियर के अहम दौर में होते हैं, लेकिन एक्सल ने अपनी जिंदगी के लिए एक अलग रास्ता चुन लिया. रेसिंग से दूर होने के बाद उन्होंने कुछ समय मॉडलिंग भी की. धीरे-धीरे उनका झुकाव उस जिंदगी से दूर होने लगा, जिसमें रफ्तार, प्रतिस्पर्धा और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव था.

ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma 26th Birthday: 17 की उम्र में IPL से शुरू हुआ था स्टार बनने का सफर, आज T20I के टॉप बल्लेबाजों में शुमार है नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola