गंभीर-अगरकर से BCCI मांगेगा जवाब? गिल-अय्यर के सामने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होगा मंथन

Updated:
विज्ञापन

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया)

बीसीसीआई आज मुंबई में टीम इंडिया के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए एक अहम बैठक करेगा. इस बैठक में मुख्य कोच, चयनकर्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. खिलाड़ियों की फिटनेस और आगामी सीरीज की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन

BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई स्थित मुख्यालय में अहम समीक्षा बैठक करेगा. बैठक में टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के शामिल होने की उम्मीद है. बोर्ड इस बैठक में टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की फिटनेस और आने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर भी चर्चा करेगा.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के शामिल होने की संभावना

बैठक में टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के भी शामिल होने की संभावना है. हालांकि, इन दोनों की मौजूदगी को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है. यह समीक्षा बैठक पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद आयोजित की जानी थी. लेकिन श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था. अब बोर्ड ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बैठक बुलाई है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और बोर्ड अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

सिर्फ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे तक सीमित नहीं होगी समीक्षा

भारत के हालिया विदेशी दौरों में टीम के प्रदर्शन पर बोर्ड की नजर है. मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 0-4 से पिछड़ गया.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब खेलेगी Team India? अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज से लेकर एशियन गेम्स तक का पूरा शेड्यूल

नॉटिंघम में मिली 125 रन की हार इस सीरीज में भारत की सबसे बड़ी हार रही. इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवाई. हालांकि, समीक्षा सिर्फ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरों के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी.

खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस पर भी होगा फोकस

बैठक का एक अहम मुद्दा खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस मैनेजमेंट हो सकता है. भारत को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और उससे पहले टीम मैनेजमेंट लगातार सामने आ रही चोट की समस्याओं की समीक्षा करना चाहता है. जसप्रीत बुमराह चोट बढ़ने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर रहे थे. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद शुभमन गिल ने विदेशी दौरों पर लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने को लेकर चिंता जाहिर की थी.

अफगानिस्तान सीरीज से पहले चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर

भारत की आगामी टी20 सीरीज को लेकर भी फिटनेस एक बड़ा मुद्दा है. अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा की उपलब्धता अभी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है. चारों खिलाड़ियों को 9 सितंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट से गुजरना है. ऐसे में मुंबई की बैठक में टीम के मेडिकल और फिटनेस मैनेजमेंट को लेकर भी अहम चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए BCCI का प्लान तैयार, शमी-आकिब नबी बाहर; इन 5 पेसर्स पर दांव लगाएगी टीम इंडिया

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola