Harmanpreet Kaur handshake: भारत-पाक मैच में हैंडशेक होगा या नहीं? हरमनप्रीत कौर ने बढ़ाया सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम पाक नो हैंडशेक विवाद (एक्स)

Harmanpreet Kaur handshake: महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक पर सस्पेंस बरकरार है. कप्तान हरमनप्रीत कौर के जवाब ने उत्सुकता और बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur handshake: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मैच से ज्यादा एक सवाल की हो रही है कि क्या भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स इस बार एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगी? इस सवाल पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी सवाल किया गया, लेकिन उनका जवाब सस्पेंस और बढ़ाने वाला रहा.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक पर क्यों है नजर?

एशिया कप 2025 के बाद से भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में ‘नो हैंडशेक’ को लेकर काफी चर्चा हुई है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद महिला टीम ने भी इस रवैये को आगे जारी रखा. ऐसे में अब महिला एशिया कप 2026 में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच खास बन गया है.

इसे भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi U19 team: वैभव सूर्यवंशी U-19 टीम से बाहर, आखिर क्यों?

हरमनप्रीत कौर से पूछा गया सीधा सवाल

टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगी? हरमनप्रीत ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि

भारतीय टीम किसी एक टीम पर ध्यान नहीं दे रही है. सभी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उनकी टीम किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं लेगी.

कप्तान ने नहीं कहा ‘हां’ या ‘नहीं’, बढ़ गया सस्पेंस

हरमनप्रीत के जवाब में कहीं भी यह साफ नहीं हुआ कि पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हैंडशेक होगा या नहीं. हालांकि, उन्होंने जिस तरह सवाल को टालते हुए अपना फोकस क्रिकेट पर रखा, उससे ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी रहने के कयास लगाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े- BCCI on Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित-विराट खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027? BCCI के प्लान से बढ़ा सस्पेंस

हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना (फोटो-सोशल मीडिया)
हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना (फोटो-सोशल मीडिया)

5 सितंबर को मिलेगा सवाल का जवाब

अब सबकी नजरें 5 सितंबर के भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हैं. मैच शुरू होने से पहले जब दोनों टीमों की खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगी, तभी साफ होगा कि इस बार हैंडशेक होता है या भारत की ‘नो हैंडशेक’ नीति जारी रहती है. फिलहाल हरमनप्रीत कौर के जवाब ने इस मुद्दे पर उत्सुकता और बढ़ा दी है. क्रिकेट फैंस के लिए मुकाबला तो बड़ा है ही, लेकिन मैच से पहले होने वाला यह छोटा-सा पल भी काफी चर्चा में रहने वाला है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola