महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान और मंधाना होंगी उपकप्तान

Updated:
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो—सोशल मीडिया)

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो—सोशल मीडिया)

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

India’s squad ACC Women’s Asia Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं ने इस बार भी लगभग वही टीम बरकरार रखी है, जिसने हाल के टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

जी कमलिनी भी टीम का हिस्सा

स्क्वाड में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा को जगह मिली है. विकेटकीपर के रूप में ऋचा घोष के साथ युवा जी कमलिनी को भी शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने एक बार फिर युवा विकेटकीपर जी कमलिनी पर भरोसा जताया है. इसके चलते लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाने वाली यास्तिका भाटिया को लगातार दूसरे बड़े टूर्नामेंट के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली.

श्रेयंका पाटिल हुई बाहर

ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. वहीं, लेग स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को टखने की लिगामेंट चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया. श्रेयंका टी20 विश्व कप के दौरान भी चोटिल होकर बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. हालांकि, उन्हें अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों की टीम में फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन शामिल किया गया है.

अभी शेड्यूल आना है बाकी

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है. यह टूर्नामेंट अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के मध्य तक आयोजित होने की उम्मीद है. इसके तुरंत बाद 17 से 22 सितंबर तक जापान में एशियाई खेल खेले जाएंगे.

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

रिजर्व खिलाड़ी: प्रतिका रावल, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, सयाली सातघरे और मिन्नू मणि.

Also Read: भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ हासिल नहीं करना... जानें भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा?


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola