VIDEO: 'बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम...' ईशान किशन का जवाब सुनकर हंस पड़े अफगानी खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन (फोटो- स्क्रीनशॉट/सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खास कार्यक्रम में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के एक जवाब ने सभी को हंसा दिया. इस दौरान उन्होंने अफगान खिलाड़ियों की दिल खोलकर तारीफ भी की.

विज्ञापन

Ishan Kishan Speech: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए ऐसा जवाब देते हैं कि वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं. ईशान का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बुधवार को दिल्ली में 'कोह-ए-जफर' (Koh-E-Zafar) नाम से खास कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें भारतीय और अफगानिस्तानी क्रिकेटरों के अलावा दोनों क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए. इसी कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन से अफगान खिलाड़ियों को लेकर सवाल पूछा गया.

ईशान से पूछा- अफगान खिलाड़ियों में क्या पसंद है?

वायरल वीडियो में इंटरव्यूअर ईशान किशन से पूछता है कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की कौन-सी चीज उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है?

इसके जवाब में ईशान मुस्कुराते हुए कहते हैं- ' सबसे पहले बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम...' उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है.

इसके बाद ईशान ने गंभीरता से अफगान खिलाड़ियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि आईपीएल के दौरान कई भारतीय और अफगान खिलाड़ी एक साथ खेल चुके हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है.

नबी भाई के साथ IPL का किस्सा भी सुनाया

ईशान किशन ने खास तौर पर मोहम्मद नबी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस में नबी के साथ खेलते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला.

ईशान ने कहा कि नबी ने बल्लेबाजी सत्र के दौरान उनकी काफी मदद की और उन्हें यह समझाने की कोशिश करते हुए बताया कि गेंदबाज किस तरह से बल्लेबाज के खिलाफ योजना बनाता है. ईशान ने अफगान खिलाड़ियों की मैदान पर जीतने की भूख और विकेट लेने की कोशिश की भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी IN, अभिषेक शर्मा OUT? तीसरे T20I में 3 बदलावों के साथ उतर सकता है भारत

'हमेशा उनके खिलाफ खेलना पसंद करते हैं'

ईशान ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार रहता है. उनके मुताबिक, आईपीएल में साथ खेलने की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को अफगान क्रिकेटरों के खेल और व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका मिलता है. उन्होंने अफगान खिलाड़ियों को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना सीखने का भी अच्छा मौका होता है.

क्या है 'कोह-ए-जफर' कार्यक्रम?

'कोह-ए-जफर' का अर्थ 'विजय का पर्वत' है. ACB ने इस खास कार्यक्रम का आयोजन भारत और अफगानिस्तान के क्रिकेट रिश्ते और दोनों बोर्ड के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए किया था. कार्यक्रम में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को उपहार दिए और क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. ACB ने BCCI नेतृत्व को भी सम्मानित किया.

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही है. भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है.

ये भी पढ़ें: ‘अल्लाह का खौफ करो भाई जान, क्या मुंह दिखाओगे...’, मोहसिन नकवी की तारीफ पर मोहम्मद यूसुफ को पाकिस्तानी फैंस ने लपेटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola