Sonal Dinusha: 420 रन बनाने वाले दिनुशा नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा चौके

Updated:
विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा (एक्स)

Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज भले ही 1-0 से टीम इंडिया के नाम रही, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन में एक श्रीलंकाई खिलाड़ी छाया रहा. हालांकि, चौकों के मामले में एक भारतीय बल्लेबाज ने सभी को पीछे छोड़ दिया. जानें कौन है ये स्टार खिलाड़ी.

विज्ञापन

Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का अंत टीम इंडिया के लिए थोड़ी निराशा के साथ हुआ. कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. भारत ने सीरीज 1-0 से जरूर अपने नाम कर ली, लेकिन 2-0 की जीत का मौका हाथ से निकल गया. इस ड्रॉ के पीछे सबसे बड़ा नाम श्रीलंका के सोनल दिनुशा का रहा.

विज्ञापन

4 विकेट दूर था भारत, फिर पलट गया पूरा खेल

पांचवें दिन भारत को जीत के लिए सिर्फ श्रीलंका के बाकी बचे 4 विकेट चाहिए थे. मेजबान टीम फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में संघर्ष कर रही थी. ऐसे में टीम इंडिया को छोटे लक्ष्य का पीछा कर टेस्ट जीतने की उम्मीद थी. लेकिन दिनुशा क्रीज पर डटे रहे और भारतीय गेंदबाजों को लगातार परेशान करते रहे.

इसे भी पढ़े- Virat Kohli Rakhi: रक्षाबंधन से एक दिन पहले एयरपोर्ट पर राखी बांधे नजर आए विराट कोहली

दिनुशा ने ठोका लगातार दूसरा शतक

दिनुशा ने दूसरी पारी में 264 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए. इससे पहले पहली पारी में भी उन्होंने शतक जड़ा था. यानी कोलंबो टेस्ट में उनके बल्ले से दोनों पारियों में सेंचुरी आई. उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका 429/9 तक पहुंचा और भारत को जीत से रोक दिया.

420 रन के साथ सीरीज में सबसे आगे दिनुशा

सोनल दिनुशा इस सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने कुल 420 रन बनाए. वहीं भारत के देवदत्त पडिक्कल 328 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे. पडिक्कल ने सीरीज में दो शतक लगाए और दोनों टेस्ट में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की.

चौकों में पडिक्कल ने छोड़ा दिनुशा को पीछे

दिलचस्प बात यह रही कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिनुशा चौकों के मामले में पडिक्कल से पीछे रह गए. पडिक्कल ने सीरीज में 33 चौके लगाए, जबकि दिनुशा के नाम 28 चौके रहे. दिनुशा ने हालांकि 8 छक्के लगाए, जो सीरीज में सबसे ज्यादा रहे.

इसे भी पढ़े- IND vs AUS U19: टीम इंडिया का ऐलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीचौके
1देवदत्त पडिक्कल33
2सोनल दिनुशा28
3पसिंदु सोरियाबंदरा19
4ऋषभ पंत18
5ध्रुव जुरेल14

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीछक्के
1सोनल दिनुशा8
2ऋषभ पंत5
2कामिंदु मेंडिस5
4केएल राहुल4
5ध्रुव जुरेल3

WTC फाइनल की राह अब और मुश्किल

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने का असर भारत की WTC मुहिम पर भी पड़ा है. भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे आगे के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट भारत के लिए बेहद अहम होंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola