IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: श्रीलंका का स्कोर 330/7, केशरा नुवंथा 46 रन बनाकर आउट
भारत बनाम श्रीलंका मैच (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका दूसरी पारी में 330/7 के स्कोर पर है और भारत से 117 रन आगे है. टीम इंडिया जीत की स्थिति में है, लेकिन बारिश उसकी राह में बाधा बन सकती है.
IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: सोनल दिनूशा ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंकाई इनफॉर्म बल्लेबाज सोनल दिनूशा इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे है. दिनूशा 60 रन पर नाबाद खेल रहे है. दिनूश ने इस सीरीज में चौथा 50+ स्कोर बनाया है. खबर लिखे जाने तक श्रीलंका का स्कोर 340 रन हो गया है.
IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: श्रीलंका 63 रन से आगे
दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन के पहले सेशन में श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की है. दिनूषा (30) और केशरा (28) रन बनाकर खेल रहे है. भारतीय गेंदबाजों को इस सेशन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है.
IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: हाथ में सिर्फ 4 विकेट
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें और निर्णायक दिन श्रीलंका की हालत नाजुक बनी हुई है. भारत से पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. श्रीलंका की कुल बढ़त महज 16 रन की है, ऐसे में भारत की जीत की उम्मीदें मजबूत नजर आ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए