IND vs AUS U19: टीम इंडिया का ऐलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

सहवाग और द्रविड़ के बेटे का चयन अंडर 19 टीम (एक्स)

IND vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के भारत दौरे के लिए टीम घोषित! 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले, जानें कौन-कौन से युवा सितारों को मिला मौका.

विज्ञापन

IND vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. भारत की अंडर-19 टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है। इस दौरे के सभी मुकाबले गुजरात में होंगे.

विज्ञापन

सहवाग और द्रविड़ के बेटे को टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में दोनों पूर्व क्रिकेटरों के बेटों को जगह मिली है. वीरेंद्र सेहवाग के बेटे आर्यवीर सेहवाग को वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी 15 सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा हैं. अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.

वनडे टीम की कमान लक्ष्या के हाथ

भारत की वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्या रायचंदानी करेंगे, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे. विकेटकीपर के तौर पर राजत बघेल और अन्वय द्रविड़ को टीम में शामिल किया गया है. आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा और मनाल चौहान भी टीम का हिस्सा हैं.

View on Instagram

इसे भी पढ़े- Virat Kohli Rakhi: विराट कोहली की कलाई पर दिखी राखी, किसने बांधी?

राजकोट में होंगे वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच तीनों वनडे मैच राजकोट में खेले जाएंगे. इसके बाद पहला मल्टी-डे मुकाबला भी राजकोट में होगा. यानी दौरे के शुरुआती चार मुकाबलों की मेजबानी राजकोट करेगा.

मल्टी-डे टीम की कप्तानी यशवर्धन को

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए यशवर्धन चौहान कप्तान और लक्ष्या रायचंदानी उपकप्तान होंगे. इस टीम में सागर विर्क, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव और ईशान ओम समेत कई खिलाड़ियों को जगह मिली है.

इसे भी पढ़े- Babar Azam Lord's Test: बाबर आजम 90% फिट, लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे? कप्तान ने खुद दिया जवाब

भारतीय टीम का शेड्यूल

क्रम संख्यादिनतारीखदिन (तक)तारीख (तक)स्थानीय समयमैचस्थान
1शुक्रवार18-सितंबर-2026सुबह 9:00 बजेपहला एकदिवसीय मैचराजकोट
2सोमवार21-सितंबर-2026सुबह 9:00 बजेदूसरा एकदिवसीय मैचराजकोट
3बुधवार23-सितंबर-2026सुबह 9:00 बजेतीसरा एकदिवसीय मैचराजकोट
4रविवार27-सितंबर-2026बुधवार30-सितंबर-2026सुबह 9:30 बजेपहला बहु-दिवसीय मैचराजकोट
5सोमवार05-अक्टूबर-2026गुरुवार08-अक्टूबर-2026सुबह 9:30 बजेदूसरा बहु-दिवसीय मैचअहमदाबाद – बी ग्राउंड

अहमदाबाद में होगा आखिरी मुकाबला

दौरे का दूसरा मल्टी-डे मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. युवा भारतीय खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया की मजबूत अंडर-19 टीम के खिलाफ अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का बड़ा मौका होगा. इस दौरे पर सभी की नजरें खासकर भारत के नए युवा सितारों पर रहेंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola