कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- गुजरात में अंग्रेजों जैसा राज और किसानों की जमीन हड़प रही बीजेपी, ट्रैक्टर रैली से गरमाई सियासत
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ( स्रोत- सोशल मीडिया )
Ahmedabad:कांग्रेस ने गुजरात में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि गुजरात में अंग्रेजों जैसा राज और बीजेपी अंग्रेजों की नीतियों पर चलकर किसानों की जमीनें लूट रही है. पुलिस- प्रशासन का इस्तेमाल करके किसानों की आवाज दबान चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
Ahmedabad:गुजरात के अहमदाबाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर किसानों की जमीन हड़पने और अंग्रेजों जैसा बर्ताव करने का बड़ा आरोप लगाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सोमवार (15 जून) को किसान संघर्ष समिति के संयुक्त नेतृत्व में अहमदाबाद से सरकार के खिलाफ ‘किसान अधिकार ट्रैक्टर रैली’ निकाली गई है.
एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि नीतियों, बिजली और मुआवजे को लेकर किसानों ने निकाली रैली
किसान संघर्ष समिति की ओर से गुजरात के अहमदाबाद से गांधीनगर तक सैकड़ों की संख्या में किसानों द्वारा ‘जय जवान जय किसान’ के नारे लगाए गए. इसमें किसानों ने सरकार के कृषि नीतियों खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया. किसानों ने सरकार से खेतों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली ट्रांसमिशन लाइनों, वर्तमान जंत्री दर (न्यूनतम प्रॉपर्टी रेट) का 200 प्रतिशत तक मुआवजा, कर्ज माफी, बिजली के बिल मीटर में सुधार, जमीन अधिग्रहण रोकना और एमएसपी ( Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस- प्रशासन पर ट्रैक्टर रैली रोकने का आरोप
किसान कांग्रेस और किसान संघर्ष समिति ने अहमदाबाद में ‘किसान अधिकार ट्रैक्टर रैली’ की शुरुआत की गई. रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही, इसलिए मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा. रैली के जरिए सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर हमारी मांगें नहीं पूरी गईं तो आंदोलन और तेज होगा. कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने कथित तौर पर दावा किया कि किसानों की मांगों को लेकर किसान संगठन गांधीनगर की ओर मार्च करने वाले हैं. लेकिन बीजेपी सरकार किसानों को वहां जाने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए लड़ेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे. फिलहाल बीजेपी सरकार की तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए