iPhone केस: मां के पैर धोकर आरती करता था बेटा, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘संस्कारी’ था कुणाल
मां के पैर धोकर आरती करते कुणाल (Photo/Social Media)
iPhone खरीदने की जिद के चलते पूरा परिवार उजड़ गया. अब मां की आरती करते हुए कुणाल का वीडियो सामने आया है. लोग बोले संस्कारी बेटा था.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone खरीदने की जिद के बाद 18 वर्षीय कुणाल चंदगुड़े और उसके पिता की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई. बेटे और पति को अपनी आंखों के सामने ये सब होते देख कुणाल की मां ने भी पहाड़ी से छलांग दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई और पूरा एक परिवार इस घटना में उजड़ गया.
View on Instagram
घटना के बाद कुणाल के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें वह अपनी मां के साथ चाय पीता नजर आ रहा है. वहीं, एक दूसरे वीडियो में कुणाल अपनी मां के पैर धोकर उनकी आरती करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग उसे ‘संस्कारी बेटा’ बता रहे हैं.
iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को कुणाल नया iPhone लेने की जिद को लेकर घर से निकलकर पहाड़ी के किनारे पहुंच गया था. माता-पिता और पुलिस उसे समझाने के लिए मौके पर पहुंचे. दोपहर करीब 1 बजे उसे बचाने की कोशिश के दौरान कुणाल पहाड़ी से नीचे गिर गया. उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता मुरलीधर भी नीचे गिर गए और दोनों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: बंगाल के हारोआ में हादसा, जहरीली अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोग बीमार
कुणाल की मां संगीता ने जब अपने पति और इकलौते बेटे को आंखों के सामने गिरते देखा तो वह भी पहाड़ी से छलांग लगा दी. जिससे बाद में उनकी भी मौत हो गई.
जिद्दी या संस्कारी कुणाल?
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुणाल को iPhone की जिद के लिए ‘जिद्दी’ कहा जा रहा है, लेकिन वायरल वीडियो में उसकी मां के प्रति दिखाई दे रही भावनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कई यूजर्स का कहना है कि किसी एक घटना के आधार पर किसी इंसान के पूरे व्यक्तित्व को तय नहीं किया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए