मुंबई के मझगांव में भारी पुलिस तैनाती, गणेश प्रतिमा जुलूस पर अंडे फेंकने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मझगांव इलाके में तैनात पुलिस बल (Photo/X)

मुंबई के मझगांव इलाके में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है. इस मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है और पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मझगांव इलाके में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने का मामला सामने आया है. गणेश उत्सव आयोजकों ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने जुलूस की ओर अंडे फेंके. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

मझगांव इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि गणेश मंडल के कार्यकर्ता प्रतिमा को लेकर जुलूस निकाल रहे थे. इसी दौरान अंडे फेंके जाने का आरोप लगा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बांकुड़ा में फायरिंग, अपराधियों ने बिष्णुपुर में डॉक्टर के चैंबर को बनाया निशाना

जुलूस के दौरान अंडे फेंके जाने का आरोप

अखिल पब्लिक फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष हितेश जाधव ने आरोप लगाया कि गणपति के आगमन के बाद पास की इमारतों से किसी ने अंडा फेंका. पुलिस की ओर से फिलहाल घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों की निगरानी में इलाके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह का विवाद आगे न बढ़े.

ये भी पढ़ें: UP पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी-हेलमेट-शील्ड, हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजी से निपटने की तैयारी

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए पहले भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती रही है. 2024 में गणेश विसर्जन के दौरान शहर में 24 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और संवेदनशील इलाकों में CCTV तथा ड्रोन से निगरानी की गई थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola