उज्जैन में Robot का डांस देख चौंके लोग, टेक्नोलॉजी की अगली छलांग है AGI? कितना बदलेगी इंसानों की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

उज्जैन में Robot का डांस (Photo/X)

उज्जैन में रोबोट का डांस लोगों के आकर्षण का केंद्र बना, जो AI के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. वहीं दुनियाभर में Artificial General Intelligence (AGI) की चर्चा तेज हो गई है, जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और हर बौद्धिक कार्य करने में सक्षम बना सकती है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच दुकान के उद्घाटन के दौरान रोबोट की मौजूदगी और डांस ने लोगों का ध्यान खींचा. कभी AI और रोबोट सिर्फ टेक कंपनियों की प्रयोगशालाओं तक सीमित नजर आते थे, लेकिन अब वे दुकानों, कारोबार और रोजमर्रा के कामों तक पहुंच रहे हैं. वहीं, इस बदलाव के बीच AI की अगली बड़ी मंजिल AGI यानी Artificial General Intelligence की चर्चा भी तेज हो रही है.

विज्ञापन

कब तक आ सकती है AGI तकनिक

AGI को लेकर टेक कंपनियों और देशों के बीच भारी होड़ मची है. इसे इंसानों की तरह सोचने और हर बौद्धिक कार्य करने में सक्षम तकनीक माना जा रहा है. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह तकनीक 2027 से 2030 के बीच आ सकती है, जिस पर दुनिया भर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.

AGI आखिर है क्या?

हाल ही में नाइजीरिया की न्यूज वेबसाइट The Punch के एक लेख के मुताबिक, AGI को लेकर अभी कोई निश्चित परिभाषा या यह तय समयसीमा नहीं है कि यह कब आएगी. लेकिन दुनिया भर में ऐसे AI सिस्टम विकसित करने में भारी निवेश हो रहा है, जिनसे उम्मीद है कि वे कम मानवीय निर्देशों के साथ सीखने, तर्क करने और कई तरह के बौद्धिक काम करने में सक्षम होंगे.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 400km तक चलेगा, 6 राइडिंग मोड भी मिलेगा... ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

AI और AGI में कितना अंतर?

यानी आज की AI जहां अक्सर किसी खास काम में मदद करती है, वहीं AGI की कल्पना ऐसी मशीन के रूप में की जा रही है, जो अलग-अलग तरह के कामों को समझ सके, नई परिस्थितियों से सीख सके और खुद समस्याओं का समाधान कर सके.

ये भी पढ़ें: 24 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में आज का रेट

इसलिए उज्जैन की दुकान में दिखा robot AGI नहीं है, लेकिन यह उस बदलाव की झलक जरूर है, जिसमें AI डिजिटल दुनिया से निकलकर वास्तविक दुनिया के कामों में प्रवेश कर रही है. असली सवाल अब यह है कि अगर AGI जैसी तकनीक विकसित होती है, तो इंसान और मशीन के बीच काम का बंटवारा आखिर कितना बदल जाएगा?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola