फुल चार्ज में 400km तक चलेगा, 6 राइडिंग मोड भी मिलेगा... ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Simple Ultra Electric Scooter (Pic: Simple Energy)
Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की चिंता को दूर करने आया है. 400 किमी की जबरदस्त रेंज, 6 राइडिंग मोड और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ यह स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. जानिए इसकी पूरी जानकारी.
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन रेंज की चिंता अक्सर खरीदारों को परेशान करती है. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए सिंपल एनर्जी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra मार्केट में उपलब्ध है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देने का दावा करता है. Eco मोड़ में 240 किलोमीटर तक चल सकता है. अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं जो परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और लंबी दूरी तय करने में आगे हो, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
बैटरी पैक और चार्जिंग टेक्नोलॉजी
Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh पावर का डुअल बैटरी पैक दिया गया है. इसमें फिक्स्ड और रिमूवेबल (पोर्टेबल) दोनों तरह की बैटरी का सेटअप मिलता है, जिससे इसे घर या ऑफिस कहीं भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है. यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फास्ट चार्जर की मदद से इसे 0 से 80 परसेंट चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. वहीं नॉर्मल होम चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 8 से 8.5 घंटे लगते हैं.
दमदार रेंज और टॉप स्पीड
कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर (IDC) तक चल सकता है. हालांकि असली सड़क पर राइडिंग स्टाइल के हिसाब से इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 300 से 320 किलोमीटर तक मिल सकती है, जो कि किसी भी दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी ज्यादा है. इसमें 8.8 kW की पावरफुल PMSM मोटर लगी है, जो 115 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड देती है. यह स्कूटर सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है.
6 राइडिंग मोड्स और हाई-टेक फीचर्स
राइडर को आसान और मजेदार बनाने के लिए इसमें 6 अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. इसमें 7 इंच का नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्क असिस्ट (रिवर्स मोड), हिल होल्ड और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है.
कीमत और मुकाबला
Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,34,999 (लगभग 2.35 लाख रुपये) से शुरू होती है. अपने प्रीमियम सेगमेंट और भारी-भरकम बैटरी पैक के कारण इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन यह Ola S1 Pro और Ather 450X जैसे स्कूटर्स को सीधी टक्कर देता है.
ये भी पढ़ें: 145km रेंज का दावा, 75kW का चार्जर... फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पर 5 साल की वारंटी
Simple Ultra के मुख्य फीचर्स
- हिल होल्ड
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- नेविगेशन
- कॉल एंड म्यूजिक सिस्टम
- इकोग्निटो मोड़
- जियो-फेसिंग
- लाइव लोकेशन शेयरिंग
- 6.5 kWh (डुअल बैटरी सेटअप)
- 400 किलोमीटर/चार्ज
- 8.8 kW (पीक पावर)
- 115 किमी/घंटा
- 0 से 40 किमी/घंटा मात्र 2.77 सेकंड में
- 6 राइडिंग मोड्स
- 0-80% मात्र 2 घंटे 15 मिनट में
- 7-इंच टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले (नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ)
- फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक (CBS के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए