Yamaha Fascino के 3 वेरिएंट्स में क्या है अंतर? ₹78,980 वाले से लेकर TFT वाले मॉडल तक जानें फर्क

Updated:
विज्ञापन

यामाहा फैसिनो 125 (फोटो: Yamaha Motor India)

Yamaha Fascino को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इनकी कीमत ₹78,980 से ₹99,030 तक है. तीनों में 125cc इंजन, माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम और 21 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है.

विज्ञापन

Yamaha Fascino शुरू से ही अपने अच्छे लुक और इजी लुक के लिए जानी जाती है. अब Yamaha ने इसे कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. इसमें TFT डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन शामिल हैं. Fascino को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. तीनों देखने में लगभग एक जैसे हैं, लेकिन महंगे वेरिएंट में कुछ ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. आइए अब जरा डिटेल में जानते हैं तीनों वेरिएंट के बारे में.

विज्ञापन

तीनों वेरिएंट्स में क्या-क्या मिलता है एक जैसा?

पहले उन चीजों की बात करते हैं, जो तीनों वेरिएंट्स में एक जैसी मिलती हैं. तीनों में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8.2hp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देता है. इनमें Yamaha का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो जरूरत पड़ने पर स्कूटर को थोड़ा ज्यादा टॉर्क देने में मदद करता है. साथ ही, स्टार्टर मोटर जनरेटर और स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है.

ब्रेकिंग की बात करें तो तीनों वेरिएंट्स में UBS यानी यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. तीनों में टायर और रिम का साइज भी एक जैसा है. पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिया गया है. सामान रखने के लिए सीट के नीचे 21 लीटर की जगह मिलती है. वहीं, तीनों वेरिएंट्स की सीट की ऊंचाई और स्कूटर का वजन भी लगभग एक जैसे हैं.

ये भी पढ़ें: Activa 110 के Anniversary Edition में क्या है खास? ₹85 हजार की कीमत में मिलते हैं ये बदलाव

Yamaha Fascino: ड्रम वेरिएंट

बेस वेरिएंट में आगे की तरफ ड्रम ब्रेक दिया गया है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए LCD यूनिट मिलती है. इसमें किसी भी तरह का कनेक्टिविटी फीचर नहीं दिया गया है. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Yellow Cocktail और Metallic Black में खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत Rs 78,980 रखी गई है.

फोटो: Yamaha Motor India
फोटो: Yamaha Motor India

Yamaha Fascino: डिस्क वेरिएंट

डिस्क वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को Y-Connect का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके जरिए फोन अलर्ट, बैटरी लेवल, फ्यूल कंजम्पशन, मेंटेनेंस की सलाह और आखिरी बार बाइक कहां पार्क की थी, जैसी जानकारी ऐप पर देखी जा सकती है.

कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें चार नए शेड्स मिलते हैं. Cool Blue Metallic, Dark Matte Blue, Matte Black और Metallic Light Green. इस वेरिएंट की कीमत ₹91,070 है. यानी Drum वेरिएंट के मुकाबले ₹12,090 ज्यादा.

Yamaha Fascino: स्पेशल वेरिएंट

यह Fascino का फिलहाल सबसे ज्यादा फीचर्स वाला वेरिएंट है. इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो मौजूदा Y-Connect फीचर्स के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक अलर्ट की सुविधा भी जोड़ता है. इसके अलावा, इस वेरिएंट में Yamaha Scooter Answer Back फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से ऐप के जरिए स्कूटर को आसानी से पहचाना जा सकता है.

SPL वेरिएंट के कलर ऑप्शन भी बाकी मॉडल से अलग रखे गए हैं. इसमें Matte Black (अलग वाला) और Metallic Orangish Gray जैसे रंग मिलते हैं. इसकी कीमत 99,030 रुपये है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 123km तक दौड़ेगा, 23 लीटर की स्टोरेज स्पेस भी, डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola