सिंगल चार्ज में 123km तक दौड़ेगा, 23 लीटर की स्टोरेज स्पेस भी, डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

BGauss C12i Max (फोटो: bgauss.com)

BGauss C12i Max इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 123km तक की रेंज और 60km/h की टॉप स्पीड देता है. इसमें 2kWh की रिमूवेबल LFP बैटरी, Eco और Sports मोड, कम्फर्टेबल सस्पेंशन और CBS के साथ ड्रम ब्रेक मिलते हैं.

विज्ञापन

रोजाना शहर में आने-जाने के लिए ऐसा गाड़ी चाहिए, जो अच्छी रेंज के साथ कम्फर्टेबल हो, चलाने में दमदार लगे और बजट पर भी ज्यादा भारी न पड़े. इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए BGauss C12i Max इलेक्ट्रिक स्कूटर एक ऑप्शन बनकर सामने आता है. लेकिन असली सवाल ये है कि क्या इसकी रेंज आपकी रोजाना की जरूरत के लिए काफी है? लंबी दूरी के सफर में इसका कम्फर्ट कैसा रहता है? और BGauss C12i Max की कीमत कितनी है? 

विज्ञापन

आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं. साथ ही, हम इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और दूसरी जरूरी डिटेल्स पर भी नजर डालेंगे.

BGauss C12i Max: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

हर EV राइडर के लिए रेंज सबसे जरूरी चीजों में से एक होती है. BGauss C12i Max Range की बात करें तो यह 123 Km/Chg की रेंज देता है, जो रेगुलर सिटी कम्यूट, ऑफिस जाने और छोटे वीकेंड ट्रिप्स के लिए काफी काम आ सकती है.

रेंज के साथ बैटरी भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक जरूरी हिस्सा है. BGauss C12i Max में 2 kWh की बैटरी मिलती है. खास बात यह है कि इसमें LFP बैटरी को आसानी से निकालकर घर पर चार्ज किया जा सकता है. स्कूटर को फुल चार्ज होने में करीब 4.3 घंटे लगते हैं. BGauss C12i Max की टॉप स्पीड 60 km/h है. इसमें Eco और Sports जैसे दो राइडिंग मोड भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत

BGauss C12i Max: सीट हाइट, टायर और ब्रेक

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोजाना शहर में चलाने के हिसाब से बनाया गया है, ताकि सफर के दौरान ज्यादा झटके महसूस न हों. आगे हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है, जो सड़क के छोटे गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों को कम करता है. पीछे डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग लगे हैं, जिन्हें 4 स्टेप में अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है.

स्कूटर खरीदते समय सीट की ऊंचाई भी देखना जरूरी है. C12i Max की सीट 765 mm ऊंची है, जो ज्यादातर लोगों के लिए कम्फर्टेबल हो सकती है. इसमें 150 kg तक वजन उठाने की कैपेसिटी है. सड़क पर अच्छी पकड़ के लिए इसमें आगे 12 इंच और पीछे 10 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं. वहीं, रोकने के लिए दोनों तरफ 130 mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. इसमें CBS भी मिलता है.

BGauss C12i Max: कीमत और कलर ऑप्शंस

भारत में BGauss C12i Max की कीमत 1.08 लाख रुपये से 1.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. वहीं, इसका ऑन-रोड प्राइस करीब 1.13 लाख रुपये से शुरू होता है. 

BGauss C12i Max के कलर ऑप्शंस

  • पर्ल व्हाइट
  • मैट बीगॉस ब्लू
  • फॉलीएज ग्रीन
  • ब्रुकलिन ब्लैक
  • आइस ग्रीन
  • सैटिन ब्लैक
  • मिस्ट्री ब्लू
  • मोनोलिथ ग्रे
  • ग्रेफाइट सिल्क
  • शैंपेन गोल्ड

BGauss C12i Max: फीचर्स

फीचर्सडिटेल्स
USB चार्जिंग पॉइंटहां
इंस्ट्रूमेंट कंसोलडिजिटल
अंडरसीट स्टोरेज23 लीटर
ग्रेडेबिलिटी14%
मोटर IP रेटिंगIP67
रिजनरेटिव ब्रेकिंगहां

ये भी पढ़ें: फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola