Harley-Davidson X440 हुई महंगी, कीमत में ₹2,000 तक बढ़ोतरी, जानें अब कितने में मिलेगी बाइक
Harley Davidson X440 की बढ़ी कीमतें
हार्ले-डेविडसन X440 की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. टॉप दो वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. कीमतों में बदलाव के अलावा बाइक में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है. यदि आप यह बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो नई कीमतों को जानना जरूरी है.
हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी X440 मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ा दी हैं. टॉप दो वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इस बाइक खरीदने वालों के लिए यह एक झटका है, जो कंपनी ने अचानक से दिया है. यह कदम जून 2026 में पूरी X440 रेंज पर हुई कीमत बढ़ोतरी के ठीक दो महीने बाद आया है. ऐसे में यदि आपने भी नया बाइक लेने का प्लान बनाया है और दिमाग में हार्ले डेविडसन का यह वेरिएंट चल रहा है, तो उससे पहले इसकी नई कीमतों के बारे में जरूर जान लें.
Harley Davidson X440 की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
टॉप वेरिएंट X440 T की कीमत अब 2.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जिसमें 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बीच वाले X440 S वेरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपये है, जो 1,000 रुपये बढ़ी है. शुरुआती Vivid वेरिएंट की कीमत पहले जैसी 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) ही है.
यह खबर लिखे जाने तक, हारले-डेविडसन की भारतीय वेबसाइट पर पुरानी कीमतें ही दिख रही हैं, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट पर नई कीमतें आ चुकी हैं. हीरो मोटोकॉर्प ही भारत में हारले-डेविडसन की बिक्री और सर्विस संभालती है.
कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं
हार्ले-डेविडसन X440 की कीमतों में बदलाव के अलावा बाइक में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है. X440 में वही 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 27hp की पावर और 38Nm का टॉर्क देता है. इस मोटरसाइकिल में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Harley-Davidson लाई नई मिनी ई-बाइक, 3 सेकेंड में पकड़ लेगी 48kmph की रफ्तार
2025 के अंत में आए T वेरिएंट में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, नया सबफ्रेम और बार-एंड मिरर्स जोड़े गए थे. राइड-बाय-वायर की मदद से इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड भी मिलते हैं, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Harley-Davidson X440: भारतीय बाजार के लिए सबसे किफायती हार्ले आपके लिए कितनी सही?
Harley Davidson X440 का मुकाबला किन बाइकों से है?
हार्ले-डेविडसन X440 का मुकाबला 350-450cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350, होंडा हाइनेस CB350 और येज्दी रोडस्टर जैसी बाइक्स से है. इस नए बदलाव के बाद, वेरिएंट के हिसाब से X440 की कीमत अब 2.35 लाख रुपये से 2.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए