सर्विस सेंटर के महंगे बिल से बचने के लिए शख्स ने खुद खोल दी EV की बैटरी, 2 दिन में कर दी ठीक, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

घर पर ही EV की बैटरी खोलकर मरम्मत करता शख्स (फोटो: recoverindians/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट अपनी EV की बैटरी खुद ठीक करता नजर आ रहा है. दावा है कि सर्विस सेंटर के महंगे बिल और लंबे इंतजार से बचने के लिए उसने करीब दो दिन में कार ठीक की.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक इंजीनियरिंग छात्र अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बैटरी को घर पर ही ठीक करता दिख रहा है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग छात्र की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को बैटरी को इस तरह ठीक करने की सेफ्टी को लेकर चिंता है. वीडियो के साथ किए जा रहे पोस्ट में दावा है कि कंपनी ने बैटरी ठीक करने के लिए काफी ज्यादा पैसे मांगे थे. साथ ही, जरूरी सामान मिलने में कई दिन लगने की बात भी कही गई थी. हालांकि, इन दावों की अभी तक अलग से पुष्टि नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

सर्विस सेंटर के भारी बिल से बचने के लिए खुद ठीक की कार

लंबे इंतजार और ज्यादा खर्चे को देखते हुए छात्र ने कार को खुद ही ठीक करने का फैसला किया. दावे के मुताबिक, उसने कार के कुछ हिस्से खोले और बैटरी पैक तक पहुंचकर उसमें आई खराबी का पता लगाया. इसके बाद उसने करीब 2 दिन मेहनत करके कार को ठीक कर दिया. खास बात यह रही कि इस काम में उसे सर्विस सेंटर की बताई गई रकम से काफी कम पैसे खर्च करने पड़े. मरम्मत के बाद कार फिर से पहले की तरह चलने लगी.

देखें वीडियो

View on Instagram

वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय

इस वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि वीडियो के मुताबिक EV के मालिक ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई से मिली तकनीकी समझ का इस्तेमाल करते हुए हाई-वोल्टेज EV सिस्टम पर खुद काम किया. कुछ लोगों ने उसके इस काम की खूब तारीफ भी की. एक यूजर ने कहा कि ऐसी तकनीकी जानकारी कई EV मालिकों के लिए काम की साबित हो सकती है.

लेकिन कई लोगों ने इस तरह खुद से बैटरी की मरम्मत करने से साफ मना किया. एक यूजर ने चेतावनी दी कि बैटरी पैक में निकली छोटी सी चिंगारी भी पूरी बैटरी में आग लगा सकती है. इसलिए EV की हाई-वोल्टेज बैटरी को खुद खोलना या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है.

EV की बैटरी खुद ठीक करने में कितना खतरा?

EV में यूज होने वाली ट्रैक्शन बैटरी आमतौर पर कई सौ वोल्ट पर काम करती है और इनमें जानलेवा करंट पैदा करने की पावर होती है. यही वजह है कि हाई-वोल्टेज कंपोनेंट्स पर काम करते समय एक्सपर्ट टेक्नीशियन, इंसुलेटेड टूल्स, सही आइसोलेशन प्रोसेस और जरूरी सेफ्टी गियर का यूज बेहद जरूरी माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिना सही ट्रेनिंग और डिवाइस के बैटरी पैक खोलना काफी खतरनाक हो सकता है. इससे इलेक्ट्रिक शॉक, आर्क फ्लैश, आग लगने या थर्मल रनअवे जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

हालांकि, वायरल वीडियो असली है या नहीं, उसमें कौन सा EV मॉडल दिख रहा है, बैटरी में असल में क्या खराबी थी और रिपेयर के लिए कितने रुपये बताए गए हैं, इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: गोलियों और लैंड माइंस से बचाएगी, पंचर के बाद भी चलेगी 50 km; आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Armado का वीडियो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola