गोलियों और लैंड माइंस से बचाएगी, पंचर के बाद भी चलेगी 50 km; आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Armado का वीडियो

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन पर लदी Mahindra Armado आर्मर्ड गाड़ियां (फोटो: @anandmahindra/X)

Mahindra Armado का एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें कई आर्मर्ड गाड़ियां ट्रेन से ले जाते हुए दिखाई दे रही हैं. भारतीय सेना के लिए तैयार Armado में मजबूत आर्मर, 4x4 ड्राइव और 215bhp इंजन मिलता है.

विज्ञापन

Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में Mahindra Armado के आर्मर्ड गाड़ियों को रेल के जरिए ले जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'Mahindra Armado... Reporting for duty..Sir!' उनका यह पोस्ट अब तक 4.59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आइए देखते हैं वीडियो को.

विज्ञापन

देखें वीडियो

शेयर किए गए वीडियो में हरे और खाकी रंग के मिलिट्री कलर में रंगे कई Armado गाड़ियां नजर आ रही हैं. ये गाड़ियां एक चलती ट्रेन पर सेफ तरीके से लदे हुए हैं, जो एक स्टेशन से गुजर रही है. हालांकि, यह ट्रेन किस जगह से गुजर रही थी, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करते दिखे. देश में तैयार किए गए डिफेंस हार्डवेयर को इस तरह एक जगह से दूसरी जगह ले जाते देख लोगों की दिलचस्पी साफ नजर आई.

हाई-रिस्क इलाकों के लिए तैयार किया गया है Armado

Mahindra Armado भारतीय सेना के लिए Mahindra Defence Systems द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी Armoured Light Specialist Vehicle (ALSV) है. इसे खास तौर पर ऐसे हाई-रिस्क इलाकों में ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है, जहां फास्ट मोबिलिटी के साथ सेफ्टी भी बेहद जरूरी होती है. यह गाड़ी मुश्किल सिचुएशन में बेहतर सेफ्टी देने के साथ तेजी से चलने में माहिर है. साथ ही, इसमें जरूरी सामान ले जाने के लिए भी अच्छी-खासी जगह मिलती है.

गोलियों और लैंड माइंस से भी बचाएगा Armado का मजबूत कवच

सेफ्टी के मामले में Armado काफी मजबूत नजर आता है. इसमें B7 बैलिस्टिक और STANAG Level II आर्मरिंग दी गई है. आसान शब्दों में समझें तो यह हाई-पावर स्नाइपर राइफल की कवच-भेदी गोलियों से भी बचाव कर सकती है. साथ ही, ग्रेनेड, लैंड माइंस और करीब से होने वाले 115mm तक के आर्टिलरी हमलों से भी सेफ्टी देती है.

फोटो: mahindraarmored.com
फोटो: mahindraarmored.com

दमदार इंजन और 4x4 ड्राइव के साथ आता है Armado

परफॉर्मेंस की बात करें तो Armado में 3.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 215bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को फोर-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ जोड़ा गया है. इसकी टॉप स्पीड करीब 120 kmph है. खास बात यह है कि इसमें एक साथ 8 जवानों के बैठने की जगह है और यह 1 टन तक का पेलोड भी लेकर चल सकता है.

पंचर होने के बाद भी 50 km चलेगा Armado

इसमें सेंट्रल टायर इन्फ्लेशन सिस्टम और BFGoodrich के ऐसे टायर दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकते हैं. टायर पंचर हो जाने या हवा निकल जाने के बाद भी Armado करीब 50 km तक चल सकता है. जरूरत के हिसाब से इसे हथियार ले जाने, इलाके की निगरानी करने या बॉर्डर सिक्योरिटी व्हीकल के तौर पर भी तैयार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑल-व्हील ड्राइव, AI असिस्टेंस और 2 इंजन... लॉन्च से पहले Kia Sorento इंडिया-स्पेक मॉडल की झलक आई सामने


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola