4 वेरिएंट्स में आता है Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटर, कीमत में ₹21 हजार का अंतर, जानें किसमें क्या है खास

Updated:
विज्ञापन

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Scooter (Pic: Yamaha)

क्या आप यामाहा का RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है? यह स्कूटर कुल दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके 4 वेरिएंट्स आते हैं. आइए सभी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

यामाहा (Yamaha) ने अपने 125cc स्कूटर RayZR 125 Fi Hybrid को नए फीचर्स और नए रंगों के साथ अपडेट किया है. अब यह चार अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें सबसे सस्ते और सबसे महंगे मॉडल के बीच लगभग 21,000 रुपये का अंतर है. आइए जानते हैं कि इसके अलग-अलग वेरिएंट कौन से हैं और ऊपर के मॉडल में आपको क्या नया मिलता है.

विज्ञापन

यामाहा RayZR 125 Fi Hybrid के वेरिएंट

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: ड्रम 

इसके बेस वेरिएंट में आगे की तरफ 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसमें एक LCD डिस्प्ले मिलता है, जो स्पीड और फ्यूल मीटर जैसी बेसिक जानकारी दिखाता है, लेकिन इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं मिलते हैं. यह केवल एक रंग मेटैलिक ब्लैक में आता है और इसकी कीमत 79,880 रुपये है.

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: डिस्क 

इस वेरिएंट में आगे ड्रम ब्रेक की जगह 190mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसमें यामाहा का Y-Connect ऐप सपोर्ट भी मिलता है. इससे डिस्प्ले पर फोन की बैटरी, कॉल, ईमेल और मैसेज के अलर्ट मिलते हैं. साथ ही ऐप पर माइलेज, सर्विस की जानकारी और गाड़ी खड़ी करने की लास्ट प्लेस देखी जा सकती है. इस वेरिएंट की कीमत 87,680 रुपये (7,800 रुपये ज्यादा) है और यह तीन रंगों, डार्क मेटैलिक ब्लू, आइस फ्लुओ वर्मिलियन और मेटैलिक ब्लैक में उपलब्ध है.

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: स्ट्रीट रैली LCD

यह RayZR का स्ट्रीट रैली वर्जन है, जो इंजन और पावर के मामले में सिम्पल RayZR जैसा ही है. हालांकि, ज्यादा मजबूत और स्पोर्टी लुक के लिए इसमें हैंड गार्ड और आगे की तरफ एक्स्ट्रा बॉडी गार्ड दिए गए हैं. इसके रंग और ग्राफिक्स थोड़े अलग दिखते हैं. इन बदलावों के साथ इस वेरिएंट की कीमत 93,930 रुपये है, जो डिस्क वेरिएंट से 6,250 रुपये ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Yamaha के 125cc स्कूटर हुए और स्मार्ट, RayZR में मिला TFT डिस्प्ले; Fascino को भी मिले नए कलर

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: स्ट्रीट रैली TFT

यह इस स्कूटर का सबसे टॉप और फीचर्स से भरपूर वेरिएंट है. इसमें सबसे नया अपडेट मिला है, जिसमें नया TFT डिस्प्ले दिया गया है. Y-Connect फीचर्स के साथ इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल भी मिलता है. इसके अलावा इसमें यामाहा स्कूटर आंसर बैक फीचर है जिससे भीड़ वाली पार्किंग में ऐप के जरिए स्कूटर को आसानी से ढूंढा जा सकता है. यह वेरिएंट दो रंगों मैट टाइटन (जो सिर्फ इसी वेरिएंट में आता है) और मैट ब्लैक में उपलब्ध है. इस टॉप वेरिएंट की कीमत 1,00,440 रुपये है, जो एक लाख रुपये के आंकड़े को पार कर जाती है.

ये भी पढ़ें: Yamaha Fascino 125 की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: इंजन और परफॉर्मेंस 

इन सभी में 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8.2hp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देता है. चारों वेरिएंट्स में यामाहा का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है जो टॉर्क को थोड़ा बढ़ा देता है. इसमें एक स्टार्टर मोटर जनरेटर है जिससे साइलेंट स्टार्ट और स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम काम करता है. ऑल वेरिएंट में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), एक जैसे टायर एंड रिम साइज, पीछे ड्रम ब्रेक और 21 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके अलावा किसी भी वेरिएंट के साइज या सीट की ऊंचाई में बदलाव नहीं है. खास बात यह है कि ज्यादा फीचर्स होने के बाद भी सभी वेरिएंट का वजन 99 किलोग्राम (KG) ही है. 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola