Yamaha के 125cc स्कूटर हुए और स्मार्ट, RayZR में मिला TFT डिस्प्ले; Fascino को भी मिले नए कलर
RayZR और Fascino 125 (फोटो: Yamaha Motor India)
Yamaha ने 2026 के लिए Fascino 125 और RayZR 125 Street Rally को नए कलर और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया है. RayZR Street Rally को TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिली है. दोनों में 125cc माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है.
Yamaha ने 2026 के लिए अपनी 125cc स्कूटर रेंज को नए रंगों, ग्राफिक्स और कुछ स्टाइलिंग अपडेट के साथ रिफ्रेश किया है. कंपनी की रेंज में Fascino 125 की शुरुआती कीमत 78,980 रुपये है, जबकि RayZR Street Rally की कीमत 93,930 रुपये से शुरू होती है. इस बार RayZR Street Rally में सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिला है. स्कूटर को अब कलर TFT डिस्प्ले के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलेगा. वहीं, Fascino 125 के लिए कुछ नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं. इन दोनों स्कूटर में क्या खास है और क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, आइए जानते हैं.
RayZR 125 और Fascino 125 में क्या हुआ नया?
Yamaha ने अपने स्पोर्टी स्कूटर RayZR 125 के Street Rally वेरिएंट को दो नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है. इसमें Matte Titan और Matte Black शेड शामिल हैं. दोनों ही कलर स्कूटर के स्पोर्टी और थोड़े रफ-टफ लुक को और बेहतर बनाते हैं.
सिर्फ कलर ही नहीं, RayZR 125 Street Rally में अब TFT कंसोल भी दिया गया है. यह वही यूनिट है जो Yamaha Fascino S में देखने को मिलती है. खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, SMS और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही Yamaha के Y-Connect ऐप का एक्सेस भी मिलता है.
दूसरी ओर, Yamaha ने ज्यादा सिंपल और एलिगेंट लुक वाले Fascino 125 के लिए भी नए कलर पेश किए हैं. इसके बेस ड्रम वेरिएंट को अब स्टाइलिश Yellow Cocktail शेड मिला है, जबकि टॉप-स्पेक S वेरिएंट को Metallic Orangish Gray कलर में उतारा गया है.
दोनों स्कूटर में मिलता है एक जैसा इंजन
दोनों स्कूटर में 125cc का एक जैसा इंजन मिलता है, जो 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि इनमें माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस के साथ माइलेज और एफिशिएंसी को बेहतर रखने में मदद मिलती है. वजन की बात करें तो Fascino का कर्ब वेट 98kg और RayZR का 99kg है. इसके अलावा, दोनों स्कूटर के सस्पेंशन और बाकी अंडरपिनिंग्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
कितनी है कीमत?
| वेरिएंट | नई कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) | पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) | कीमत में अंतर |
| RayZR Street Rally (TFT) | ₹1,00,440 | नया वेरिएंट | — |
| RayZR Street Rally (LCD) | ₹93,930 | ₹91,780 | +₹2,150 |
| RayZR Disc | ₹87,680 | ₹86,430 | +₹1,340 |
| RayZR Drum | ₹79,880 | ₹77,730 | +₹2,150 |
| Fascino S | ₹99,030 | ₹97,530 | +₹1,500 |
| Fascino Disc | ₹91,070 | ₹90,070 | +₹1,000 |
| Fascino Drum | ₹78,980 | ₹77,890 | +₹1,090 |
ये भी पढ़ें: 200km की रेंज का दावा, 6 वेरिएंट और साल में एक बार सर्विस... लॉन्च से पहले सामने आईं Ather Konarc की खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









