Bajaj Platina vs TVS Sport: इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन नंबर-1? डेली यूज के लिए किसे चुनें
Bajaj Platina Vs TVS Sport (Pic: Bajaj & TVS)
बजाज प्लैटिना और टीवीएस स्पोर्ट, दोनों ही बेहतरीन डेली कम्यूटर बाइक हैं. अगर आप कम बजट में एक शानदार बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए सबसे बेहतर.
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में बजाज और टीवीएस का जबरदस्त क्रेज है, क्योंकि कम कीमत में दोनों कंपनियां अपने कस्टमर्स को बेहतर पैकेज ऑफर करती हैं. खासकर डेली यूज करने वाले लोग इन दोनों ब्रांड की बाइकें चलाना पसंद करते हैं. इस आर्टिकल में हम बात बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) और टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) की करेंगे, जो देश की सड़कों पर जलवा बिखेर रही हैं. यदि आपने भी एक डेली कम्यूटर मोटरसाइकिल लेने का प्लान बनाया है और आपका बजट कम है, तो इन दोनों में से किसी एक को अपना साथी बनता है. आइए प्लैटिना और स्पोर्ट की तुलना करते हैं और जानते हैं कि किसे खरीदना बेहतर होगा. दोनों की इंजन, फीचर और परफॉर्मेंस के बीच कंपैरिजन करेंगे.
Bajaj Platina vs TVS Sport: इंजन और परफॉर्मेंस
बजाज प्लैटिना में 99.59 सिसी, 4 स्ट्रोक, DTS-i, सिंगल सिलेंडर इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 6.03kW यानि 8.2 ps टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 110 mm का रियर, स्प्रिंग एन स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है. इसके अलावा यह 11 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है, जो लंबी दूरी करने वालों के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन है.
दूसरी ओर टीवीएस कंपनी की बाइक स्पोर्ट में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड स्पार्क इंजन मिलता है. यह इंजन 7350 RPM पर 8.08 bhp की पावर और 4500 RPM पर 8.7 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Bajaj Platina vs TVS Sport: फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑप्शन मिलता है, जिससे सिर्फ एक प्रेस में गाड़ी को चालू कर पाएंगे. इसके अलावा लॉंग एंड सॉफ्ट सीट, LED DRLs, न्यू रियर-व्यू मिरर (प्रीमियम लुक के लिए), 200 mm ग्राउंड क्लियरेंस और 1255 mm व्हील बेस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? ₹1.22 लाख से शुरू कीमत में जानें कौन है पैसा वसूल
वहीं, टीवीएस स्पोर्ट की कीमत भले ही अधिक नहीं रखी है, लेकिन इतने में राइडिंग को शानदार बनाने के लिए अच्छे स्टाइलिश फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्टाइलिश डेकल, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन फॉर एनहैंड्स सेफ्टी, स्पोर्टी हेडलैंप, प्रीमियम 3डी लोगो, ऑल-न्यू ग्राफिक्स एंड स्पोर्टी डिजाइन और न्यू सेल्फ स्टार्ट विद बोल्ड लुक जैसे फीचर्स ऑफर किए गए हैं.
Bajaj Platina vs TVS Sport: सेफ्टी फीचर्स
बजाज अपनी प्लैटिना में सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है, जो इमरजेंसी स्थिति में फ्रंट व्हील को लॉक कर देता है जिससे राइडर के गिरने का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, औटोमैटिक हेडलाइट ऑन और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: ₹1.27 लाख में आती है TVS की ये बाइक, 3 राइडिंग मोड से लेकर SmartXonnect तक मिलते हैं ये फीचर्स
दूसरी ओर TVS Sport में कंपनी Synchronized ब्रेकिंग सिस्टम ऑफर करती है, जिससे आगे और पीछे दोनों टायरों पर प्रेशर जेनरेट करता है और फिर गाड़ी को स्थिर रखता है. इसके अलावा ट्यूबलेस टायर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन, हाई-स्ट्रेंथ सिंगल क्रैडल और पीलियन गार्डरेल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Bajaj Platina vs TVS Sport: कीमत
बजाज प्लैटिना की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 72,942 रुपये है.
टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 58,750 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









