Maruti Suzuki की कार खरीदने का प्लान है? Baleno समेत इन गाड़ियों की कीमत ₹30,000 तक बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट
Maruti Suzuki Baleno (Pic: Maruti Suzuki)
मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी सभी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसमें 30,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. हैचबैक, SUV, MPV, सेडान और इलेक्ट्रिक कारें सभी प्रभावित हैं. Baleno की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है.
मारुति सुजुकी ने भारत में अपने एरीना (Arena) और नेक्सा (Nexa) शोरूम के सभी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यह नई कीमतें हैचबैक, SUV, MPV, सेडान और इलेक्ट्रिक कार सभी पर लागू होंगी. इससे पहले जून, 2026 में भी कंपनी ने कारों के दाम बढ़ाए थे. सबसे ज्यादा दाम बलेनो कार के बढ़े हैं, जिसमे अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर 30,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है.
किन कारों के कितने दाम बढ़े?
हाल ही में आई मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV e Vitara के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ गए हैं, जबकि जिम्मी (Jimmy) 15,000 रुपये महंगी हो गई है. विक्टोरिस (Victoris) और इनविक्टो (Invicto) की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ी हुई रकम अलग है. सबसे सस्ती गाड़ियों जैसे ऑल्टो K10 (Alto K10), एस-प्रेसो (S-presso), सेलेरियो (Celerio) और वैगनआर (WagonR) के दाम सबसे कम यानी 2,500 रुपये तक ही बढ़ाए गए हैं.
स्वीफ्ट (Swift) और ईको (Eco) के दाम सीधे 5,000 रुपये बढ़ाए गए हैं. डिजायर (Dzire), टूर एस (Tour-S), अर्टिगा (Ertiga) और XL6 की कीमतों में 5,000 रुपये से 7,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है. ब्रेजा (Brezza) और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) 5,000 रुपये तक महंगी हुई हैं, वही फ्रोंक्स (Fronx) का दाम 7,500 रुपये तक बढ़ा है. कई दूसरी कंपनियां भी अपने खर्च बढ़ने की वजह से गाड़ियों के दाम बढ़ा रही हैं.
मारुति सुजुकी: मॉडल-वार कीमत में बढ़ोतरी
| मॉडल | कीमत में बढ़ोतरी (₹) |
| Alto K10 | ₹2,500 तक |
| S-Presso | ₹2,500 तक |
| Celerio | ₹2,500 तक |
| Swift | ₹5,000 |
| Dzire | ₹5,000–₹7,500 |
| Tour S | ₹5,000–₹7,500 |
| Ertiga | ₹5,000–₹7,500 |
| Brezza | ₹5,000 तक |
| Eeco | ₹5,000 |
| WagonR | ₹2,500 तक |
| Victoris | ₹10,000 तक |
| Carry | ₹2,500 |
| Baleno | ₹30,000 तक |
| Fronx | ₹7,500 तक |
| Jimny | ₹15,000 |
| XL6 | ₹5,000–₹7,500 |
| Grand Vitara | ₹5,000 तक |
| e Vitara | ₹20,000 तक |
| Invicto | ₹10,000 तक |
शोरूम और ग्राहकों पर असर
यह नई कीमतें मारुति सुजुकी के एरीना और नेक्सा दोनों ही बिक्री नेटवर्क पर लागू होंगी. यह कंपनी का हाल के दिनों में किया गया सबसे बड़ा प्राइस अपडेट है. जो लोग नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, उन्हें बुकिंग के समय इन नए दामों का ध्यान रखना होगा.
ये भी पढ़ें: सेकंड हैंड Maruti Suzuki XL6 घर लाना चाहते हैं? खरीदने से पहले जान लें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस
बिक्री में सुधार और नए मॉडल
GST 2.0 लागू होने के बाद से छोटी कारों की मांग में अच्छा सुधार आया है. अक्टूबर, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच कार बिक्री में 13 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई है. इस दौरान ऑल्टो, एस-प्रेसो, वेगनआर और बलेनो जैसी गाड़ियों में लोगों ने ज्यादा रुचि दिखाई है.
कंपनी कई नए मॉडल बाजार में लाने की तैयारी में है. अगले महीने के शुरुआत में बलेनो (Baleno) का नया मॉडल आ सकता है, वही कोडनेम YMC नाम से एक इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम चल रहा है. हाल ही में ब्रेजा का नया अपडेटेड वर्जन भी बाजार में उतारा गया है.
ये भी पढ़ें: अपनी CNG कार में ₹167/L का पेट्रोल ही क्यों भरवाते हैं Maruti Suzuki के ये मालिक? वीडियो में बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









