Jeep Compass का 85th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, सिर्फ 85 लोग ही खरीद पाएंगे, कीमत ₹26.70 लाख

Updated:
विज्ञापन

जीप कंपास (फोटो: Jeep India)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jeep Compass 85th Anniversary Edition भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी सिर्फ 85 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. ₹26.70 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस स्पेशल एडिशन में खास कॉस्मेटिक बदलाव, एक्सेसरीज और प्रीमियम केबिन मिलता है.

विज्ञापन

Jeep India ने अपनी 85वीं सालगिरह के जश्न को और खास बनाते हुए Compass 85th Anniversary Edition लॉन्च किया है. इस स्पेशल एडिशन की भारत में सिर्फ 85 यूनिट्स ही बेची जाएंगी. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 26.70 लाख रुपये रखी गई है. इस बार Jeep ने Compass में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. इसके बजाय कंपनी ने इसे ज्यादा खास लुक देने के लिए एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ खास टच दिए हैं. साथ ही, कस्टमर्स को एक्स्ट्रा एक्सेसरीज और सेफ्टी से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे.

विज्ञापन

स्पेशल एडिशन में मिला खास कॉस्मेटिक टच

बाहर से देखें तो Compass 85th Anniversary Edition को 18-इंच के Gloss Black अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा, SUV पर Anniversary Edition से जुड़े खास बैजिंग और डिटेलिंग भी देखने को मिलती है. इसमें वही सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल, LED लाइटिंग और दमदार SUV वाला डिजाइन बरकरार रखा गया है.

केबिन में भी इस स्पेशल एडिशन को अलग अंदाज देने की कोशिश की गई है. अंदर पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम रखी गई है, जिसे Mayan Gold एक्सेंट्स के साथ कॉन्ट्रास्ट टच दिया गया है. इसके अलावा, सीट्स और केबिन के दूसरे हिस्सों में खास डिटेलिंग और Anniversary Edition से जुड़े एलिमेंट्स मिलेंगे.

फोटो: Jeep India
फोटो: Jeep India

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी

Compass में मिलेगी Anniversary Edition वाली खास एक्सेसरीज

Jeep Compass के 85th Anniversary Edition में सिर्फ लुक और बैजिंग में बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि कुछ खास एक्सेसरीज भी जोड़ी गई हैं. कंपनी इसके साथ खास तौर पर तैयार किए गए 85th Anniversary AXS Personalization Packages दे रही है. इस पैकेज की खास चीजों में Digital IRVM (Inside Rear-View Mirror) शामिल है, जिसके साथ आगे और पीछे दोनों तरफ डैशकैम मिलेंगे.

इसके अलावा, कार में स्काईलाउंज/सनरूफ इल्यूमिनेशन दिया गया है, जो सनरूफ के आसपास एम्बिएंट लाइटिंग का एहसास कराता है. केबिन में भी Ambient Lighting के साथ कई दूसरे पर्सनलाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं.

2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ वही पावरट्रेन

Jeep Compass 85th Anniversary Edition में मैकेनिकल तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

ट्रांसमिशन की बात करें तो Compass के अलग-अलग वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. वहीं, ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट्स में Jeep का 4×4 सिस्टम भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Skoda Slavia Facelift का नया लुक हुआ टीज, 18 अगस्त को होगी लॉन्च; जानें क्या-क्या बदलेगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola