Royal Enfield ला रही Classic 350 का Gorkha Edition, नए कलर और ग्राफिक्स में दिखी बाइक

Updated:
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (फोटो: royalenfield.com)

Royal Enfield जल्द Classic 350 का Gorkha Edition लॉन्च कर सकती है. बाइक नए ऑलिव ग्रीन कलर और खास Gorkha Edition ग्राफिक्स के साथ आएगी. इसमें 349cc इंजन, 5-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-चैनल ABS और मौजूदा हार्डवेयर मिलेगा.

विज्ञापन

Royal Enfield अपनी मशहूर Classic 350 का नया Gorkha Edition जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस बाइक की पहली यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचने लगी हैं. नई Gorkha Edition देखने में काफी हद तक मौजूदा Classic 350 जैसी ही होगी. इसमें बाइक के डिजाइन, बॉडी और दूसरे हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसके फीचर्स भी लगभग पहले जैसे ही रहेंगे. हालांकि, इसे अलग लुक देने के लिए कंपनी ने नया रंग और खास Gorkha Edition वाले ग्राफिक्स दिए हैं.

नए कलर और खास ग्राफिक्स से अलग दिखेगी बाइक

सबसे बड़ा बदलाव इस बाइक के नए लाइट मिलिट्री ग्रीन यानी ऑलिव ग्रीन कलर में देखने को मिलता है. यह शेड आर्मी के गाड़ियों में नजर आने वाले रंगों से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, Royal Enfield ने अभी तक इस कलर का ऑफिशियल नाम सामने नहीं रखा है. यह रंग गोरखा रेजिमेंट से भी जुड़ा माना जाता है, जिससे बाइक को एक अलग और दमदार मिलिट्री लुक मिलता है.

ये भी पढ़ें: 2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरें आईं सामने, TFT कंसोल और मोनोशॉक समेत मिलेंगे ये अपडेट

कलर के अलावा बाइक में Gorkha Edition की खास ग्राफिक्स भी जोड़ी गई हैं. फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर ये ग्राफिक्स साफ नजर आते हैं. साइड पैनल पर क्रॉस्ड खुकरी मोटिफ के साथ Gorkha Edition की ब्रांडिंग दी गई है, जबकि फ्यूल टैंक पर भी इसका खास स्टिकर लगाया गया है. इन बदलावों को छोड़ दें तो बाइक का डिजाइन रेगुलर Classic 350 जैसा ही रखा गया है.

फोटो क्रेडिट: RushLane/Pandit help
फोटो क्रेडिट: RushLane/Pandit help

Classic 350 जैसा ही रहेगा इंजन और हार्डवेयर

Classic 350 Gorkha Edition में कंपनी वही 349cc, सिंगल-सिलेंडर J-Series इंजन देगी, जो एयर/ऑयल-कूल्ड सेटअप के साथ आता है. यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

बाइक के सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स मिलेंगे. वहीं, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया जाएगा.

स्पाई शॉट्स में दिखे Gorkha Edition के फीचर्स

स्पाई शॉट्स से साफ हो गया है कि Gorkha Edition में Classic 350 वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही देखने को मिलेगा. इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा. बाइक में वायर-स्पोक व्हील्स, राइडर और पिलियन के लिए टू-पीस सीट सेटअप, राउंड शेप मिरर्स और क्रोम एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा क्रोम हेडलैंप बेजल और Classic 350 का जाना-पहचाना डिजाइन भी बरकरार रहेगा.

हालांकि, इसमें Tripper Navigation Pod देखने को नहीं मिलेगा. Royal Enfield ने हाल ही में Classic 350 के डुअल-चैनल ABS वेरिएंट्स को असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट से अपडेट किया था. उम्मीद है कि ये दोनों फीचर्स Gorkha Edition में भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ₹80 हजार के बजट में आती हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, 70kmpl तक माइलेज; ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए रहेंगी बेस्ट


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola