Maruti Alto K10 चलाकर भर गया मन... इन 3 SUV को बनाएं अपना नया साथी, सनरूफ और 6 एयरबैग्स भी मिलेंगे
Maruti Alto K10 (Pic: Maruti Suzuki)
अगर आप अपनी Maruti Alto K10 से बोर हो गए हैं और एक बेहतर कार की तलाश में हैं, तो चिंता न करें. हम आपके लिए तीन बेहतरीन SUV लेकर आए हैं जो Alto K10 से कहीं ज्यादा फीचर्स और परफॉर्मेंस देती हैं. ये कारें बजट में भी फिट बैठती हैं.
मारुति सुजुकी की Alto K10 देश की सबसे सस्ती और पॉपुलर कारों की लिस्ट में आती है. खासकर, मिडिल क्लास फैमिली वालों के लिए अल्टो कम बजट में यह शानदार फीचर्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बीनेशन लाती है, लेकिन लंबे समय तक एक ही कार चलाने के बाद मन भर जाता है और कई ओनर उसे अपग्रेड करना पसंद करते हैं. यदि आपके पास भी Maruti Alto K10 है और अब अपग्रेड करने का मूड बन रहा है, तो यहां हम आपके लिए 3 बेस्ट SUV लेकर आए हैं. इस आर्टिकल में बताएंगे, कि कैसे अल्टो से ये कारें ज्यादा फीचर्स देती हैं.
टाटा पंच (Tata Punch)
अगर आपको अपने मारुति सुजुकी अल्टो K10 से अपग्रेड करना है, तो सबसे शानदार ऑप्शन टाटा पंच हो सकती है. कम बजट में मिडिल क्लास फैमिली के लिए इससे जबरदस्त माइक्रो-एसयूवी शायद ही देश में होगा. पंच की कीमत 5.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है. इसका बोल्ड एसयूवी जैसा स्टांस, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और आकर्षक फ्रंट ग्रिल इसे सड़क पर एक शानदार प्रजेंस देते हैं. टाटा पंच में 1.2 लीटर वाला रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें 6 एयरबैग्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ मिलेंगे.
निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)
निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये है. यह कार लो बजट में एक बड़ी और स्पोर्टी एसयूवी का एक्सपिरियंस देती है. इसके अलावा मैग्नाइट का 205 mm का ग्राउंड क्लियरेंस, एग्रेसिव फ्रंट ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स इसके लुक को प्रीमियम बनाते हैं. इस कार में आपको 2 अलग-अलग इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें 1.0 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं. सेफ्टी के तौर पर इसमें 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPSM), ABS विद EBD और 360 डिग्री कैमरा मिलते हैं. केबिन में 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: सेकंड हैंड Maruti Suzuki XL6 घर लाना चाहते हैं? खरीदने से पहले जान लें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस
रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger)
अगर आप रेनो के फैन हैं, तो रेनॉल्ट काइगर से बेहतर ऑप्शन कम बजट में मिलना मुश्किल है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये है. इसके अलावा यह कार एयरोडायनामिक और कूपे-लाइक एसयूवी डिजाइन के लिए जानी जाती है. सबसे खास बात तो यह है कि इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. पावर के लिए 1.0 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलेंगे. इतना ही नहीं, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग, मल्टी ड्राइव मोड और वेंटीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स लगे हैं.
ये भी पढ़ें: अपनी CNG कार में ₹167/L का पेट्रोल ही क्यों भरवाते हैं Maruti Suzuki के ये मालिक? वीडियो में बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









