3 वेरिएंट, 55kmpl तक माइलेज... ₹80 हजार से कम में आता है ये स्कूटर, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए है परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

Hero Pleasure Plus Scooter (Pic: Hero Motocorp)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hero Pleasure Plus स्कूटर की शानदार माइलेज और शानदार फीचर्स के बारे में जानें. 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध, यह स्कूटर 55 kmpl तक का माइलेज देता है. ऑफिस आने-जाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटरों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि बाइकों के लिए चुनौती बनती जा रही है. खासकर स्कूटर महिलाओं के लिए एक बढ़िया साधन है, जिसमें न गियर चेंज करने का लफड़ा होता है और न ही क्लच संभालना पड़ता है. यदि आप डेली ऑफिस आने-जाने के लिए एक शानदार स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है. यहां हम Hero Pleasure Plus की बात कर रहे हैं, जिसे रोजाना इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने डिजाइन किया है. 55 kmpl तक माइलेज और 3 अलग-अलग वेरिएंट में आने वाला यह स्कूटर आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Hero Pleasure Plus: वेरिएंट्स और कीमत 

हीरो Pleasure Plus स्कूटर कुल 3 अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ आता है, जिसमें Pleasure+ XTEC ZX, Pleasure+ VX और Pleasure+ LX शामिल हैं. Pleasure+ XTEC ZX सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 77,162 रुपये है, जबकि इसका मिड वेरिएंट Pleasure+ VX है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 72,779 रुपये है. वहीं, बेस वेरिएंट Pleasure+ LX की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69,766 रुपये है.

Hero Pleasure Plus: इंजन और परफॉर्मेंस 

Pleasure Plus में 110.9cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है. यह इंजन 7250 rpm पर 8bhp की पावर और 5750 rpm पर 8.70 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे इलेक्ट्रिक और कीक के जरिए स्टार्ट किया जा सकता है. इसके अलावा कंप्रेशन रेशियो 10:01 है. इसके अलावा 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, जिससे आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं. इसका वजन 106 kg (ZX+) / 104 kg (LX, VX) है. 155 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा. 

Hero Pleasure Plus: फीचर्स 

फीचरPleasure+ XTEC ZXPleasure+ VXPleasure+ LX
टेलिस्कोपिक सस्पेंशनहांहांनहीं
ब्लूटूथ कनेक्टिविटीहांनहींनहीं
व्हील टाइपकास्टकास्टशीट
i3sहांहांनहीं
स्पीडोमीटरडिजिटलडिजी-एनालॉगएनालॉग
इनर पैनल कलरडुअल टेक्सचर्डब्लैकब्लैक
बैकरेस्टहांनहींनहीं
क्रोम फेसिया और एक्सेंट्सहांहांहां
LED हेडलैंपप्रोजेक्टर LEDहैलोजनहैलोजन

तीनों वेरिएंट्स में एक जैसे फीचर्स नहीं हैं. हरेक वेरिएंट्स के हिसाब से फीचर्स अलग-अलग हैं. आपको सबसे टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि बाकी के दोनों वेरिएंट्स में यह फीचर नहीं है. बेस वेरिएंट में i3S टेक्नोलॉजी नहीं है. ZX+ में कंपनी आर्मरेस्ट ऑफर करती है, वहीं बाकी दोनों में ये नहीं है. टॉप वाले में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं, मिड और बेस में हैलोजन मिलेगा. LX में डीजी एनालॉग, VX एनालॉग और ZX+ में डिजिटल मिलता है. टेलिस्कोपिक सस्पेंशन तीनों में है. क्रोम फेसिया एंड एक्सेंट भी ऑल वेरिएंट्स में है. 

ये भी पढ़ें: आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपे हैं ये 5 कमाल के फीचर्स, काफी राइडर्स नहीं करते इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: एक में 165 KM रेंज, तो दुसरे में 52 लीटर बूट स्पेस... ये हैं 2 न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola