Mahindra BE 6 Sporteq खरीदने के लिए कितनी EMI देनी होगी? ₹19.45 लाख वाले मॉडल से जानें पूरा कैलकुलेशन

Updated:
विज्ञापन

Mahindra BE 6 Sporteq (Pic: Mahindra)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिंद्रा ने भारत में BE 6 Sporteq लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹19.45 लाख से शुरू होती है. यह इलेक्ट्रिक SUV बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ भी आती है, जिससे शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. अगर आप इस इलेक्ट्रिक कार को EMI पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानें कि आपको हर महीने कितनी किस्त देनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

महिंद्रा ने भारत में BE 6 Sporteq लॉन्च कर दी है, जो महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक SUV का एक मजबूत और नया रूप है. ऑल-न्यू महिंद्रा BE 6 Sporteq को 19.45 लाख से 26.95 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह इलेक्ट्रिक SUV बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ भी आती है, जिससे गाड़ी की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. यह गाड़ी कई वेरिएंट्स में मौजूद है, लेकिन BaaS का ऑप्शन सिर्फ Sporteq One और Sporteq Two ट्रिम में ही दिया गया है. BaaS ऑप्शन के साथ, Sporteq One की कीमत 11.45 लाख और Sporteq Two की कीमत 12.95 लाख हो जाती है, जबकि इस स्कीम के तहत बैटरी का किराया 3.75 रुपया प्रति किलोमीटर है. अगर आप महिंद्रा BE 6 Sporteq खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इसकी हर महीने की EMI के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

महिंद्रा BE 6 Sporteq: EMI पर कैसे खरीदें?

महिंद्रा BE 6 Sporteq इलेक्ट्रिक कार की हर महीने बनने वाली EMI का हिसाब लगाने के लिए, हमने इस इलेक्ट्रिक SUV के बेस और टॉप-एंड वेरिएंट को चुना है. ये वेरिएंट One और Launch Edition हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख और 26.95 लाख है. 

दोनों वेरिएंट्स के लिए लोन की रकम एक्स-शोरूम कीमत की 100% मानी गई है, जबकि ब्याज की दर 9.5% रखी गई है. लोन चुकाने का समय 48 महीने का रखा गया है. 

महिंद्रा BE 6 Sporteq: मंथली EMI कितनी बनेगी?

मॉडल और वेरिएंटलोन राशि (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमासिक EMI
Mahindra BE 6 Sporteq One₹19.45 लाख9.5%48 महीने₹48,865
Mahindra BE 6 Sporteq Launch Edition₹26.95 लाख9.5%48 महीने₹67,707

इस हिसाब के मुताबिक, अगर आप बेस वेरिएंट चुनते हैं, तो हर महीने 1,48,865 रुपये की EMI देनी होगी. दूसरी तरफ, अगर आप टॉप-एंड मॉडल चुनते हैं, तो हर महीने की EMI 67,707 रुपये बनेगी. हालांकि, यह EMI उन लोगों के लिए है जिनकी सैलरी पैकेज काफी ज्यादा है. इसके अलावा फाइनेंशियल बैंक अलग-अलग स्कीम के साथ लोन ऑफर करती है, जिससे आपकी EMI इस अमाउंट से कम भी हो सकती है.

हालांकि, खरीदारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि हर महीने की EMI कई चीजों पर निर्भर करती है और बदल सकती है. इनमें चुना गया वेरिएंट, डाउन पेमेंट की रकम, लोन की रकम, ब्याज दर और लोन चुकाने का समय शामिल है.

ये भी पढ़ें: 8 वेरिएंट मे आई है Mahindra BE 6 Sporteq, ₹19.45 लाख से शुरू कीमत में जानें कौन-सा मॉडल है परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola