न Innova, न Clavis... इस 7-सीटर ने जुलाई में सबको छोड़ा पीछे, बनी देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Updated:
विज्ञापन

मारुति सुजुकी अर्टिगा (फोटो: marutisuzuki.com)

मारुति सुजुकी अर्टिगा की जुलाई 2026 में खूब बिक्री हुई. इस महीने इसकी 21,606 गाड़ियां बिकीं और यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. SUV की बढ़ती मांग के बावजूद अर्टिगा की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 30.1 परसेंट बढ़ी.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga ने जुलाई 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की. इस महीने इसकी 21,606 गाड़ियां बिकीं. इसके साथ ही Ertiga देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. इससे आगे सिर्फ Maruti Suzuki Dzire (23,791 यूनिट) और Wagon R (23,338 यूनिट) रहीं.

खास बात यह है कि जुलाई Ertiga के लिए कम से कम पिछले दो साल का सबसे शानदार महीना रहा. जुलाई 2025 में जहां इसकी 16,604 यूनिट बिकी थीं, वहीं इस बार बिक्री में 30.1 फीसदी का उछाल आया. जून 2026 के 16,111 यूनिट के मुकाबले भी बिक्री करीब 34 परसेंट बढ़ी.

एक नजर नंबर्स पर...

जुलाई में पूरे MUV (Multi-Utility Vehicle) सेगमेंट में 46,930 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 21.5 परसेंट ज्यादा है. लेकिन इस पूरे आंकड़े में अकेले Maruti Ertiga की हिस्सेदारी करीब 46 परसेंट रही.

सीधी टक्कर देने वाली गाड़ियों से इसकी बढ़त कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लग जाता है. Toyota Innova Crysta और Innova Hycross ने मिलकर 9,976 यूनिट बेचीं. वहीं Kia Carens और Clavis की कुल बिक्री 5,352 यूनिट रही. दूसरी तरफ ज्यादा प्रीमियम Maruti XL6 की 3,791 यूनिट बिकीं.

फोटो: marutisuzuki.com
फोटो: marutisuzuki.com

ये भी पढ़ें: अपनी CNG कार में ₹167/L का पेट्रोल ही क्यों भरवाते हैं Maruti Suzuki के ये मालिक? वीडियो में बताई वजह

कितनी है कीमत?

Maruti Suzuki Ertiga की कीमत फिलहाल 8.85 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 12.99 लाख रुपये तक जाती है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Ertiga में पेट्रोल के साथ CNG का भी ऑप्शन मौजूद

इंजन की बात करें तो Ertiga में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह करीब 102 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. वहीं, फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट करीब 87 bhp की पावर और 121 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Ertiga को कौन सी चीजें खास बनाती हैं?

Ertiga की सफलता किसी SUV जैसी दिखने की कोशिश की वजह से नहीं है. Maruti ने इसे शुरू से एक प्रैक्टिकल MPV के तौर पर रखा और उसी फॉर्मूले पर आगे बढ़ाया. इसमें तीन रो हैं, सामान रखने के लिए आसान पहुंच है, चढ़ना-उतरना कम्फर्टेबल रहता है और इसका साइज भी इतना बड़ा नहीं कि शहर में चलाना मुश्किल लगे. कुल मिलाकर, Ertiga का पूरा फोकस एक ऐसी कार देने पर है जो परिवार के ज्यादा लोगों को आराम से लेकर चले और रोजमर्रा के यूज में भी परेशानी न दे.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कार खरीदने का प्लान है? Baleno समेत इन गाड़ियों की कीमत ₹30,000 तक बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola