Honda Shine 100 चला-चलाकर हो गए बोर? अपग्रेड के लिए ये हैं 3 सबसे दमदार ऑप्शन, कीमत ₹1 लाख से कम

Updated:
विज्ञापन

Honda Shine 100 Bike (Pic: Honda)

अगर आप अपनी पुरानी Honda Shine 100cc बाइक से ऊब चुके हैं, तो 125cc सेगमेंट में अपग्रेड करने का यह सही समय है. हम आपके लिए ₹1 लाख के बजट में 3 बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्टाइल का वादा करते हैं.

विज्ञापन

अगर आप काफी समय से Honda Shine 100cc की वही पुरानी कम्यूटर बाइक चला रहे हैं और अब उससे बोर हो चुके हैं, तो आप एक नई और ज्यादा दमदार बाइक पर अपग्रेड कर सकते हैं. वर्तमान में भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 125cc सेगमेंट बहुत तेजी से ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन बन रहा है. यह सेगमेंट उन लोगों के लिए सबसे सही माना जाता है जो अपनी डेली राइड में बेहतर पिकअप, ज्यादा स्पीड और अट्रैक्टिव डिजाइन चाहते हैं. यदि आपका बजट करीब 1 लाख रुपये का है, तो यहां हम आपके लिए 3 दमदार ऑप्शन लेकर आए हैं. होंडा शाइन को छोड़ने के बाद ये बाइक्स बेहतर चॉइस हो सकते हैं. 

विज्ञापन

Honda SP 125: भरोसा और स्मूथ परफॉर्मेंस

अगर आप होंडा की रिलायबिलिटी को नहीं छोड़ना चाहते और एक ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोड बाइक की तलाश में हैं, तो Honda SP 125 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो लगभग 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन काफी साइलेंट और स्मूथ है, जिससे सिटी ट्रैफिक में बाइक चलाना बेहद आसान हो जाता है. 

इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी और गियर-पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारियां दिखती हैं. इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट और साइलेंट स्टार्टर टेक्नोलॉजी भी शामिल है. Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 89,748 रुपये से शुरू होकर 97,365 रुपये तक जाती है. यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो फैमिली के लिए एक आरामदायक और टिकाऊ बाइक चाहते हैं.

TVS Raider 125: स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स

युवाओं के बीच TVS Raider 125 काफी पॉपुलर हो चुकी है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और अग्रेसिव लुक्स इसे आम कम्यूटर बाइक्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं. इस बाइक में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है, जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके राइडिंग मोड्स हैं. 

इसमें आपको Eco और Power मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. इसमें डिजिटल TFT या LCD डिस्प्ले, अंडर-सीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. टीवीएस रेडर 125 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 83,910 रुपये से शुरू होती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती और वैल्यू फॉर मनी स्पोर्टी बाइक बनाती है.

ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 या फिर Honda Shine SP 125: ₹1 लाख की बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

Hero Xtreme 125R: अग्रेसिव स्टाइल और सेफ्टी

हीरो मोटोकॉर्प की Hero Xtreme 125R उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है जो कम बजट में एक प्रॉपर स्पोर्टी और मस्कुलर बाइक का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.55 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक का एक्सीलरेशन काफी तेज है और यह देखने में किसी बड़ी स्पोर्ट्स बाइक जैसी लगती है. 

फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट-सीट दी गई है. सेफ्टी के मामले में भी यह काफी बेहतर है क्योंकि इसके टॉप मॉडल में सिंगल-चैनल ABS का विकल्प भी मिलता है. Hero Xtreme 125R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,500 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें: Honda Shine, Splendor Plus या HF Deluxe: कौन है 100cc वाली सबसे दमदार बाइक? खरीदने से पहले जानें

आपके लिए कौन सी बाइक होगी सबसे बेस्ट

इन तीनों बाइक्स की अपनी-अपनी खूबियां हैं, इसलिए सही बाइक का सेलेक्शन आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, फैमिली के साथ राइड करते हैं और आपको बहुत ज्यादा रीसेल वैल्यू तथा इंजन की स्मूथनेस चाहिए, तो Honda SP 125 आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी. वहीं अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट या यंग प्रोफेशनल हैं, जिन्हें अट्रैक्टिव लुक, लेटेस्ट गैजेट्स और राइडिंग मोड्स पसंद हैं, तो TVS Raider 125 सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित होगी. अगर आपकी प्राथमिकता स्पोर्टी डिजाइन, मस्कुलर बॉडी और बेहतर ब्रेकिंग सेफ्टी है, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए सबसे सही चॉइस बनेगी. 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola