Honda Shine, Splendor Plus या HF Deluxe: कौन है 100cc वाली सबसे दमदार बाइक? खरीदने से पहले जानें

Updated:
विज्ञापन
कौन है 100सीसी वाली दमदार बाइक? (Image: Hero & Honda)

कौन है 100सीसी वाली दमदार बाइक? (Image: Hero & Honda)

अगर आप 100cc की दमदार बाइक की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हम लाए हैं Honda Shine 100, Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe के बीच सीधी टक्कर. जानिए कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

विज्ञापन

यदि आप भी डेली यूज के लिए एक दमदार 100 सिसी बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. खासकर जब बात 100cc बाइकों की आती है, तब शुरुआत से इंडियन टू-व्हीलर ऑटो मार्केट में इसका दबदबा देखने को मिला है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच हर बाइक लेने वाला व्यक्ति उसके माइलेज और मेंटेनेंस पर सबसे पहले नजर डालता है. देश के बाजारों में होंडा और हीरो मोटोकॉर्प की 3 शानदार बाइक्स मौजूद हैं, जो आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 बाइकों के बारे में बताएंगे, जो 100सिसी में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती हैं.

Honda Shine 100 

सूची में पहले नंबर पर हमने होंडा शाइन 100 का नाम रखा है, जो आपकी बजट में फिट बैठेगा और पॉकेट पर ज्यादा जोर नहीं डालेगा. इस बाइक में कंपनी 98.98cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक SI इंजन ऑफर करती है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 7500 rpm पर 7.38 ps का पावर और 500 rpm पर 8.04 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसमें PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलता है, जो फ्यूल एफीसिएंसी को बेहतर करता है. 

Hero Splendor Plus 100

हीरो स्पलेंडर प्लस शुरुआत से ही ग्राहकों के दिलों में एक अपनी अलग पहचान बना चुकी है. शानदार परफॉर्मेंस और दमदार माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ही इसे 100सीसी बाइकों में खास बनाती है. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 हॉर्स पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 

ये भी पढ़ें: Honda Rebel 300 और Rebel 500 की भारत में एंट्री तय, E-Clutch टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

इसमें प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन यानि PFI टेक्नोलॉजी लगा हुआ है, जो बेहतर फ्यूल एफीसिएंशी देता है. यह बाइक E20 पेट्रोल सपोर्ट करता है, जो आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. इसके अलावा i3s सिस्टम में आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी मिलता है, जो ट्रैफिक लाइट में फ्यूल सेव करता है. इस बाइक में अलॉय व्हील्स लगा हुआ है, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,777 रुपये है.

Hero HF Deluxe 100

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स 100 का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 60 हजार रुपये के करीब है. रोजाना आने-जाने वालों के लिए कम कीमत में इससे बेहतर बाइक शायद ही मिल सकती है. इसमें 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 ps पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

100सीसी बाइकों की लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर लिया जाए, तो उसमें कोई बुराई नहीं होगी. इस बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), स्टैन्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स, 12V/3AH मेंटेनेंस बैटरी, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी हैंडलैंप, साइड-स्टैन्ड-इंजन कट ऑफ और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे

ये भी पढ़ें: Honda, TVS या Suzuki... रोजाना इस्तेमाल के लिए किस कंपनी का पेट्रोल स्कूटर है बेस्ट?



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola