TVS Ronin खरीदना अब पड़ेगा महंगा, ₹1,800 तक महंगी हुई बाइक, देखें नई प्राइस लिस्ट
टीवीएस रोनिन (फोटो: tvsmotor.com)
TVS Ronin खरीदने वालों के लिए बजट थोड़ा बढ़ गया है. कंपनी ने बाइक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है. हालांकि, इस अपडेट के साथ बाइक के इंजन, फीचर्स और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया.
TVS Motor Company ने भारत में अपनी Ronin बाइक की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने इसके सभी छह वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं, जिनमें ₹1,000 से लेकर ₹1,800 तक की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमत के बाद TVS Ronin की शुरुआती कीमत अब ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है.
हालांकि, कीमत बढ़ाने के अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. Ronin पहले की तरह उसी इंजन, फीचर्स और डिजाइन के साथ आती है. यानी आपको बाइक में कुछ नया नहीं मिलेगा, लेकिन इसके लिए अब थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. आइए अब बिना देर किए इसकी नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं.
TVS Ronin की नई कीमतें
सबसे ज्यादा इजाफा Agonda Edition की कीमत में हुआ है. इसकी कीमत ₹1,31,990 से बढ़कर ₹1,33,790 हो गई है. यानी अब यह ₹1,800 महंगी मिल रही है. वहीं, बेस Lightning Black वेरिएंट की कीमत में ₹1,600 का इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत ₹1,30,290 हो गई है. Magma Red वर्जन भी ₹1,500 महंगा हुआ है और इसकी नई कीमत ₹1,31,990 है.
इसके अलावा, दोनों Mid वेरिएंट्स की कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है. Glacier Silver की कीमत अब ₹1,50,040 और Charcoal Ember की ₹1,51,340 हो गई है. TVS Ronin के टॉप वेरिएंट पर भी ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,62,640 हो गई है.
| टीवीएस रोनिन वेरिएंट | नई कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) | पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) | कीमत में अंतर |
| अगोंडा एडिशन | ₹1,33,790 | ₹1,31,990 | +₹1,800 |
| बेस - लाइटनिंग ब्लैक | ₹1,30,290 | ₹1,28,690 | +₹1,600 |
| बेस - मैग्मा रेड | ₹1,31,990 | ₹1,30,490 | +₹1,500 |
| मिड - ग्लेशियर सिल्वर | ₹1,50,040 | ₹1,49,040 | +₹1,000 |
| मिड - चारकोल एंबर | ₹1,51,340 | ₹1,50,340 | +₹1,000 |
| टॉप | ₹1,62,640 | ₹1,61,640 | +₹1,000 |
इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
कीमत में बदलाव के बावजूद TVS Ronin में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले की तरह 225cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.43 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
राइडिंग के मामले में भी TVS Ronin का वही कम्फर्टेबल सेटअप बरकरार है. इसकी पावर डिलीवरी स्मूद रहती है, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग काफी आसान फील होती है. वहीं, लेटेस्ट प्राइस रिवीजन के बाद बाइक के फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: Simple Wave नाम से आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ather Rizta और iQube से होगी टक्कर, जानें लॉन्च डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए