Simple Wave नाम से आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ather Rizta और iQube से होगी टक्कर, जानें लॉन्च डेट

Updated:
विज्ञापन

Simple Energy के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पाई तस्वीरें (फोटो: bikeadvice.in)

Simple Energy 2 सितंबर 2026 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave लॉन्च करेगी. यह स्कूटर खास तौर पर फैमिली और डेली यूज के लिए बनाया गया है. इसका मुकाबला Ather Rizta, TVS iQube और Yamaha EC06 से होगा.

विज्ञापन

Simple Energy भारतीय बाजार में एक नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी इस नए ई-स्कूटर को 2 सितंबर 2026 को लॉन्च करेगी. अब Simple Energy ने इसके नाम से भी पर्दा उठा दिया है. आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को ‘Wave’ नाम दिया गया है. कंपनी ने नाम का ऐलान करने से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस स्कूटर का नाम ‘Arrive’ हो सकता है. लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम ‘Simple Wave’ होगा.

विज्ञापन

फैमिली राइडिंग और कम्फर्ट पर रहेगा खास फोकस

Simple Wave का मुकाबला सीधे तौर पर Ather Rizta, TVS iQube और Yamaha EC06 से होगा. कंपनी इसे खास तौर पर कम्फर्ट, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार के साथ सफर को ध्यान में रखकर पेश करेगी. कंपनी के मुताबिक, ‘Wave’ नाम नेचर से लिया गया है. इसका मतलब ऐसी लहर से है, जो बिना रुके आगे बढ़ती रहती है. यह नाम आजादी, बिना रुकावट आगे बढ़ने और साथ मिलकर सफर करने की सोच को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: Ather के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc में मिलेगी मेटल बॉडी, CEO तरुण मेहता ने किया कन्फर्म, देखें वीडियो

लुक से लेकर फीचर्स तक, कैसा होगा Simple Wave?

डिजाइन की बात करें तो Wave का लुक काफी सिंपल और आम स्कूटर जैसा रखा गया है. One और OneS की तरह इसमें ज्यादा शार्प या टेढ़े-मेढ़े डिजाइन नहीं मिलेंगे. इसका डिजाइन सीधा-सादा है, ताकि यह देखने में आसानी से पसंद आए और डेली यूज के लिए सही लगे. Simple Wave में फ्लैट और सिंगल-पीस सीट देखने को मिलेगी. स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ रियर में डुअल-शॉक सस्पेंशन दिया जाएगा. इसके अलावा, इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जबकि फ्रंट एप्रन में छोटी स्टोरेज स्पेस भी दी जाएगी.

फोटो: bikeadvice.in
फोटो: bikeadvice.in

स्पाई तस्वीरों में नजर आ रही जानकारी के मुताबिक, Simple Wave में LED हेडलैंप मिलेगा. इसे फ्रंट एप्रन पर दिए गए फुल-विड्थ LED DRLs के ठीक नीचे पोजिशन किया गया है. स्पाई तस्वीरों से यह भी साफ हो गया है कि इस स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, सीधा और ऊंचा हैंडलबार और सेंटर स्टैंड मिलेगा. कंपनी One और OneS से बिल्कुल अलग दिशा में आगे बढ़ रही है. जहां ये दोनों मॉडल परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं, वहीं 'Wave' के जरिए कंपनी की नजर कम्यूटर सेगमेंट पर है.

बैटरी और रेंज के मामले में कैसा है लाइनअप?

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, मोटर और रेंज की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल कंपनी भारत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है. One, One S और Ultra. One में 5 kWh की बैटरी मिलती है और यह एक बार फुल चार्ज होने पर 265 km तक चल सकता है. वहीं, One S में 3.7 kWh की बैटरी दी गई है, जिसकी रेंज 190 km है. सबसे ज्यादा रेंज Ultra मॉडल देता है. इसमें 6.5 kWh की बैटरी मिलती है और कंपनी के मुताबिक यह 400 km तक चल सकता है.

ये भी पढ़ें: फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola