Ather के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc में मिलेगी मेटल बॉडी, CEO तरुण मेहता ने किया कन्फर्म, देखें वीडियो
Konarc की बॉडी पर मैग्नेट चिपकाकर दिखाते Ather CEO तरुण मेहता (फोटो: @tarunsmehta/X)
Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के CEO तरुण मेहता ने एक टीजर में स्कूटर की मेटल बॉडी की झलक दिखाई है. यह स्कूटर नए EL01 प्लेटफॉर्म पर बनेगा.
Ather Energy अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc को 29 अगस्त को होने वाले Ather Community Day 2026 में लॉन्च करने वाली है. पिछले कुछ महीनों में Konarc के टेस्ट मॉडल कई बार सड़कों पर दिखाई दिए हैं. इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं. अब कंपनी के CEO तरुण मेहता ने Konarc का नया टीजर जारी किया है. इसमें स्कूटर की काफी साफ तस्वीर देखने को मिली है. साथ ही, इसके कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है.
Ather Konarc की बॉडी में होगा मेटल का यूज
Ather Konarc की खासियतों में से एक इसका मेटल बॉडी पैनल होने वाला है. हाल ही में तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्कूटर के बॉडी पैनल पर मैग्नेट लगाते नजर आए. इससे साफ संकेत मिलता है कि पैनल में ऐसा मेटल यूज किया गया है, जिस पर मैग्नेट चिपक सकता है.
हालांकि, अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि Konarc के सभी बॉडी पैनल मेटल के होंगे या सिर्फ कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही इसका यूज किया जाएगा. इसकी पूरी डिटेल्स ऑफिशियल लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है.
मेटल बॉडी पैनल स्कूटर को ज्यादा मजबूत और प्रीमियम फील देने में मदद कर सकते हैं. बाजार में Honda Activa की कई जनरेशन में मेटल बॉडी पैनल देखने को मिले हैं, वहीं Bajaj Chetak भी मेटल बॉडीवर्क के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा Ather का नया स्कूटर
Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के EL01 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. 450 सीरीज की तरह इसे स्पोर्टी और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाने के बजाय, कंपनी इस मॉडल को ज्यादा सिंपल और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन दे सकती है. स्पाई शॉट्स से संकेत मिलता है कि इस स्कूटर में हैंडलबार पर ही हेडलैंप दिया जाएगा. साथ ही, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और लंबी सीट इसे डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बना सकते हैं.

सस्पेंशन की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलने की उम्मीद है. वहीं, आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के व्हील दिए जा सकते हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलने के चांस है. इसके साथ Ather का Advanced Electrical Braking System भी दिया जा सकता है, जो रिजनरेटिव ब्रेकिंग और ट्रेडिशनल ब्रेकिंग दोनों को मिलाकर काम करता है.
ये भी पढ़ें: Yamaha के 125cc स्कूटर हुए और स्मार्ट, RayZR में मिला TFT डिस्प्ले; Fascino को भी मिले नए कलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए