LED टेललाइट, TFT डिस्प्ले और नया डिजाइन... 2026 Bajaj Pulsar 125 और 150 का नया लुक हुआ टीज, 24 अगस्त को होंगी लॉन्च
2026 Bajaj Pulsar 150 (Pic: Instagram/ driving_with_saif99)
बजाज ने अपकमिंग Pulsar 125 और 150 का नया टीजर जारी किया है. 24 अगस्त को लॉन्च होने वाली इन बाइक्स में एलईडी डिजाइन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और TFT डिस्प्ले जैसे कई नए अपडेट्स होंगे. नए प्लेटफॉर्म और इंजन के साथ ये बाइक्स बाजार में धमाल मचाने को तैयार हैं.
बजाज ने देश में आने वाली Bajaj Pulsar 125 और 150 की लॉन्चिंग से पहले इसका नया टीजर जारी कर दिया है. 24 अगस्त, 2026 को लॉन्च होने वाली दोनों कम्यूटर बाइक में की तरह के बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि अब फ्रेश एलईडी डिजाइन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कई नए अपडेट्स इस बाइक को मिलने वाले हैं. इसके इंजन, चेसिस और फीचर्स में भी बदलाव होने जा रहे हैं. न्यू जनरेशन वाली बाइक नई डिजाइन के साथ लॉन्च होगी. दोनों में मोनोशॉक रियर सस्पेंशन वाला नया फ्रेम लगाया गया है, जो इस जनरेशन में पहली बार है. साथ ही कलर TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. लॉन्च से पहले डीलरों तक यूनिट्स पहुंचनी शुरू हो गई हैं.
2026 Bajaj Pulsar 125 और 150: नया प्लेटफॉर्म और चेसिस
- दोनों बजाज प्लसर बाइकों को पूरी तरह से नया फ्रेम पर बनाया गया है, जिसमें पुराने ट्विन शॉक सेटअप को मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क से बदल दिया गया है. कम्यूटर बाइक की सूची में पैसेंजर्स की क्वालिटी के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है.
- ब्रेकिंग सिस्टम में आगे की तरफ डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम का मिक्स्चर जारी रहेगा और संभवतः यह मौजूद मॉडलों से अनचेंज्ड होगा.
- नए डिजाइन में एक्सपेक्टेड एक बड़ा हेडलाइट कवर, एक बड़ा फ्यूल टैंक और एक एक्स्ट्रा अट्रैक्टिव टेल सेक्शन शामिल होगा. इससे दोनों बाइकों को मॉडर्न लुक मिलेगा, साथ ही 125 और 150 मॉडल प्लसर के रूप में भी आसानी से पहचानी जा सकेगी.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: 2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरें आईं सामने, TFT कंसोल और मोनोशॉक समेत मिलेंगे ये अपडेट
2026 Bajaj Pulsar 125 और 150: इंजन और फीचर्स
- दोनों प्लसर 125 और 150 मॉडल को खासकर इस न्यू जेनरेशन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें नए इंजन मिलेंगे. प्लसर 150 में ऑयल कूलिंग की सुविधा दी गई है, जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं है. हालांकि, बजाज ने अभी तक टॉर्क और पावर के बारे में जानकारी नहीं दी है.
- दोनों बाइकों की टॉप-स्पेक वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा वाला TFT डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. ये सभी फीचर्स दोनों बाइकों को प्राइस ब्रैकेट में कई प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखेंगे.
- लॉन्च से पहले डीलरशिप पर उपलब्ध दिखे दोनों मॉडलों में इंस्ट्रूमेंट कंसोल पहले से आगे रखेंगे.
ये भी पढ़ें: ₹80 हजार के बजट में आती हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, 70kmpl तक माइलेज; ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए रहेंगी बेस्ट
2026 Bajaj Pulsar 125 और 150: कीमत क्या होगी?
बजाज की ओर से अभी तक प्लसर 125 और 150 की कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, प्लसर 125 की शुरुआती अनुमानित प्राइस लगभग 85 हजार रुपये और प्लसर 150 की 1.10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है. इस कीमत पर दोनों बाइक्स हीरो ग्लैमर जैसी कंपटिटर को चैलेंज देंगी. इस सेगमेंट में टीवीएस रेडर 125 की खरीदारी कर रहे खरीदारों को इन कीमतों को अनुमानित ही लेना चाहिए, जब तक बजाज की ओर से 24 अगस्त को दोनों बाइकों की कीमतों का खुलासा न हो जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए