अमिताभ बच्चन ने खरीदी Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, खुद ड्राइव करते दिखे Big B, देखें वीडियो
Mahindra BE 6 ड्राइव करते अमिताभ बच्चन (फोटो: kisanrajbharvlogs/Instagram)
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. अब Big B का अपनी नई कार को खुद ड्राइव करते हुए वीडियो सामने आया है. Tango Red कलर की यह SUV टॉप-एंड Pack Three वेरिएंट है. आइए देखते हैं वीडियो.
अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. बॉलीवुड के इस महानायक के पास लग्जरी और महंगी कारों की शानदार कलेक्शन भी है. उनकी कारों की लिस्ट में Lamborghini Murcielago जैसी एक्सोटिक कार तक शामिल रह चुकी है.
हालांकि, इन दिनों सेलिब्रिटीज के बीच इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और अब अमिताभ बच्चन भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी खुद अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को ड्राइव के लिए सड़क पर निकालते नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं वीडियो को.
देखें वीडियो
अमिताभ बच्चन का Mahindra BE 6 के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को घर से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रही BE 6 की नंबर प्लेट को चेक करने पर पता चलता है कि यह SUV अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड है. यह वीडियो उनके घर के बाहर मौजूद एक फैन ने रिकॉर्ड किया है.
View on Instagram
जैसे ही अमिताभ बच्चन कार लेकर बाहर निकलते हैं, सिक्योरिटी स्टाफ भीड़ को कार से दूर रखने की कोशिश करते नजर आते हैं. हालांकि, कैमरे से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आता. बस उनकी झलक मिलती है और वह ऑरेंज रंग की वही स्वेटशर्ट पहने दिखते हैं, जो पिछले वीडियो में भी नजर आई थी. घर से बाहर निकलने के बाद अमिताभ बच्चन BE 6 को सड़क पर लेकर सीधे रवाना हो जाते हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां
Mahindra BE 6 की खासियतें
वीडियो में नजर आ रही कार Tango Red कलर में तैयार Mahindra BE 6 है. यह SUV टॉप-एंड पैक थ्री ट्रिम में आती है और इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन दी गई हैं. इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का काम करती है. इसके अलावा 16-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, दो वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड आर्मरेस्ट कंसोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो 79 kWh बैटरी वाला यह वेरिएंट 282 bhp की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह SUV 682 km तक की रेंज दे सकती है. इसमें पावर सिर्फ पिछले पहियों तक पहुंचती है.
ये भी पढ़ें: खुद बुलेटप्रूफ Mercedes S680 Guard चलाते दिखे मुकेश अंबानी, गोलियों से लेकर ब्लास्ट तक से बचाती है ये कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए