ऑल-व्हील ड्राइव, AI असिस्टेंस और 2 इंजन... लॉन्च से पहले Kia Sorento इंडिया-स्पेक मॉडल की झलक आई सामने

Updated:
विज्ञापन

Kia Sorento Upcoming Model Revealed (Pic: Instagram/ddsravi)

Kia ने 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली Sorento के इंडिया-स्पेक मॉडल से पर्दा उठा दिया है. यह तीन-रो वाली फ्लैगशिप SUV स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ आएगी. इसमें AI असिस्टेंट और AWD जैसे शानदार फीचर्स भी होंगे.

विज्ञापन

Kia ने 4 सितंबर को लॉन्च से पहले Sorento के इंडिया-स्पेक मॉडल से पर्दा उठा दिया है. यह तीन-रो वाली सीटिंग के साथ कोरियन ब्रांड का नया फ्लैगशिप ICE मॉडल होगा और इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे. Kia ने यह भी साफ किया है कि हाइब्रिड मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ आएगा, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है. इसमें Kia AI असिस्टेंट भी मिलेगा, जो दुनिया भर में Sorento में पहली बार भारत वाले मॉडल से शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

Kia Sorento का प्रोडक्शन शुरू 

Kia ने आज आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में Sorento का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. ज्यादा लोकल पार्ट्स के इस्तेमाल की वजह से इसकी कीमत काफी कंपीटीटर रहने की उम्मीद है, जो करीब 30 लाख से 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है. भारत में Kia की यह पहली हाइब्रिड और पहली ICE वाली तीन रो SUV होगी.

Kia Sorento: एक्सटीरियर डिजाइन 

Sorento का यह लुक 2023 से ग्लोबल मार्केट में मौजूद है, जिसका मतलब है कि इसमें Seltos की तरह नई Opposites यूनाइटेड डिजाइन लैंग्वेज नहीं मिलती. इसका लुक ज्यादातर लोगों को पसंद आने वाला है, जिसमें Kia की जानी-पहचानी टाइगर नोज ग्रिल, बडी वर्टिकल LED हेडलाइट्स, Y-शेप वाले LED DRLs और एक प्रॉपर SUV का लुक दिखता है. फ्रंट बंपर में बडा एयर इनटेक, LED फॉग लैंप्स और किनारों पर वर्टिकल एयर वेंट्स दिए गए हैं.

Kia ने अभी व्हील के साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसमें 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. साइड प्रोफाइल में फ्रंट फेंडर पर सैटिन ट्रिम और विंडोज के पास क्रोम लाइन मिलती है जो पीछे की तरफ मुडी हुई है. पीछे की तरफ स्कॉयर शेप की टेल-लैंप्स, इनवर्टेड L-शेप LED सिग्नेचर, बडा रूफ स्पॉइलर और टू-टोन बंपर दिया गया है.

View on Instagram

Kia Sorento: डायमेंशन 

साइज की बात करें तो Sorento के ग्लोबल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, जिसकी लंबाई 4,815mm, चौडाई 1,900mm, ऊंचाई 1,700mm और व्हीलबेस 2,815mm है.

ये भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV

Kia Sorento: इंटीरियर और फीचर्स 

  • Sorento का इंटीरियर भारत में बिक रही Kia की दूसरी नई कारों जैसा ही है. इसमें इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो स्क्रीन वाली एक कनेक्टेड स्क्रीन मिलती है, हालांकि Seltos और Syros में दिखने वाली तीसरी एसी स्क्रीन इसमें नहीं है. Kia ने स्क्रीन साइज नहीं बताया है, लेकिन ये 12.3-इंच की हो सकती हैं.
  • इसका डैशबोर्ड काफी साफ-सुथरा दिखता है, जिसमें एसी वेंट्स के लिए पतली पट्टी और क्लाइमेट व मीडिया ऑपरेशन के लिए dual-purpose कंट्रोल पैनल मिलता है. Hyundai-Kia के दूसरे मॉडल्स के अनुभव से देखें, तो यह इस्तेमाल करने में काफी आसान है. सेंटर कंसोल में वायरलेस चार्जर, बडे ग्रैब हैंडल और प्रीमियम फिनिश वाला गियर सेलेक्टर मिलता है. कार में प्रीमियम मटीरियल और सॉफ्ट-टच का अच्छा इस्तेमाल किया गया है.
  • ऑफीशियल फोटो में जो फीचर्स दिखे हैं, उनमें ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (मसाज फंक्शन के साथ), डिजिटल IRVM, इलेक्ट्रिक टेलगेट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्ब्रिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं. Sorento 6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आ सकती है.

ये भी पढ़ें: 6 एयरबैग वाली Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना बचेगा पैसा?

Kia Sorento: पावरट्रेन ऑप्शन 

Kia ने भारत के लिए दो इंजन ऑप्शन तय किए हैं, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव के साथ हाइब्रिड और एक डीजल शामिल हैं. हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर का 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन होगा जो 238hp की पावर और 380Nm का टॉर्क देगा. वहीं डीजल वर्जन में 2.0-लीटर का इंजन होगा जो 202hp और 441Nm टॉर्क जनरेट करता है, यही इंजन Kia Carnival में भी आता है. दोनों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है. हाइब्रिड इंजन इस सेगमेंट में पहली बार आएगा, जबकि डीजल को इस साइज की SUV में लोग ज्यादा पसंद करते हैं.

Kia Sorento का मुकाबला Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी कारों से होगा. कीमतों का ऐलान 4 सितंबर को होगा और बुकिंग्स अभी चालू हैं.


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola