बजट रेंज में आते हैं TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, डेली अप-डाउन के लिए परफेक्ट, 2 हेलेमट रखने की जगह भी मिलेगी

Updated:
विज्ञापन

TVS Budget Electric Scooter (Pic: TVS)

क्या आप बजट रेंज में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं? इस आर्टिकल में हम आपके लिए TVS कंपनी से 3 शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपकी बजट में फिट बैठ सकते हैं. BaaS प्लान के तहत इसे कम कीमत में घर ला सकते हैं.

विज्ञापन

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने का प्लान बना रहे हैं और बजट भी कम रखना चाहते हैं, तो TVS के ई-स्कूटर्स आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Orbiter V1, Orbiter V2 और iQube जैसे मॉडल्स ऑटो मार्केट में लाती हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि कुछ वेरिएंट्स को बैटरी-एज-ए-सर्विस यानि BaaS के तहत कम स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है. BaaS प्लान के जरिए कस्टमर्स स्कूटर और बैटरी की लागत को अलग-अलग तरीके से कीमत चुका सकता है. इससे शुरुआती एक्स शोरूम कीमत कम हो जाती है. हालांकि, बैटरी के लिए अलग से मंथली सब्स्क्रिप्शन/रेंटल चार्ज देना पड़ता है. आइए इन तीनों मॉडलों के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

टीवीएस ऑर्बिटर V1 (TVS Orbiter V1)

टीवीएस ऑर्बिटर V1 कंपनी के बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर में आता है, जो डेली शहर में अप-डाउन करने वालों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. यह बैटरी IDC रेंज 86 किलोमीटर का दावा करती है. इसका वजन 101 किलोग्राम (KG) है, जिसे ट्रैफिक और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से संभाला जा सकता है. इसके अलावा फीचर्स के तौर पर इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, डिजिटल LCD कंसोल और स्मार्टफोन जैसी कनेक्टिविटी मिलती है. 

कीमत की बात करें, तो ऑर्बिटर V1 को BaaS के तहत 49,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा बैटरी के लिए मिनिमम मंथली सब्स्क्रिप्शन करीब 862 रुपये से स्टार्ट होता है. वहीं, बैटरी के साथ इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 84,500 रुपये है.

ये भी पढ़ें: एक का 100kmph, तो दूसरे का 130kmph की स्पीड... रफ्तार का बादशाह हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Bajaj Chetak भी लिस्ट में

टीवीएस ऑर्बिटर V2 (TVS Orbiter V2)

यदि आपको टीवीएस ऑर्बिटर मॉडल में एक्स्ट्रा फीचर्स चाहिए, तो V2 को अपना साथी बना सकते हैं. इसमें V1 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स कंपनी ऑफर करती है. ऑर्बिटर V2 में क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, हिल-होल्ड असिस्ट, 5.5 इंच कलर-डिस्प्ले और जियो-फेसिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा BaaS के तहत इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 59,700 रुपये है. बैटरी सहित इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत करीब 99,900 रुपये है. इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि BaaS में बैटरी के लिए अलग से पेमेंट करना पड़ेगा, जो सब्स्क्रिप्शन/रेंटल रहेगा.

ये भी पढ़ें: Simple Wave नाम से आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ather Rizta और iQube से होगी टक्कर, जानें लॉन्च डेट

टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube)

TVS कंपनी का सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब है, जिसमें एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स मिलते हैं. इसमें अलग-अलग बैटरी क्षमता वाले वेरिएंट्स मिलते हैं, जिसमें 2.2kWh, 3.4kWh और 5.1kWh शामिल हैं. वेरिएंट्स के हिसाब से इसका IDC रेंज 75KM से लेकर 175 किलोमीटर तक है. इसके अलावा 4.4kW का BLDC मोटर-हब मिलेगा, जबकि टॉप स्पीड 78 से 82 kmph तक हो सकती है. 32 लीटर का बूटस्पेस मिलता है, जिसमें ओपन-फेस वाला 2 हेलमेट रख सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,02,008 रुपये है. BaaS के साथ इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 59,999 रुपये है. 


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola